Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • घर के पास मिला इलाज, लोगों ने जाना सेहतमंद रहने का राज
  • Featured Story
  • जिला जवार

घर के पास मिला इलाज, लोगों ने जाना सेहतमंद रहने का राज

शहरी क्षेत्र में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया.
Central Desk 9 February, 2020
HealthFair_Ballia
  • दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा 80 सीएचसी पर मुफ्त जांच
  • गर्भवती, बाल, किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर रहा खास जोर

 

बलिया: अवकाश का रविवार का दिन सेहत की दृष्टि से बेहद खास रहा. जिले के 78 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा शहर के दो नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया.

दूर दराज के इलाकों और मलिन बस्तियों में रहने वाले 8304 से अधिक लोगों को इस दिन सेहत की मुफ्त जांच का वरदान मिला. शहरी क्षेत्र में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया.

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया. मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा.

मेले में सभी सुविधाएं मिलें, जिनके लिए लोग जाते हैं अस्पताल : डीएम

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदुआ में मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया. उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मेले में वे सभी सुविधाएं एक ही जगह पर लोगों को मिल जाएं, जिसके लिए उन्हें कामकाज छोड़कर अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं.

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सीएमओ डा. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि 78 ग्रामीण पीएचसी, जबकि दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च 2020 तक हर रविवार को 9 स्वास्थ्य मेले लगने हैं.

मेले का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा. इस अवसर पर मेले के नोडल अधिकारी डा. गोविन्द प्रसाद चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, प्रभारी चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

आयुष्मान के गोल्डेन कार्ड भी 2395 लोगों के लिए बने

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर करीब 2395 लोगों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए. सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा दी जाए.

मेले में मिलीं ये सुविधाएं :

• बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच
• गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण
• दवा और सभी पैथोलॉजी की निःशुल्क जांच
• निःशुल्क सैनिटरी नैपकीन वितरण
• नसबंदी के लिए पंजीकरण
• आंखों की निःशुल्क जांच
• क्षय रोग की जांच
• परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निःशुल्क वितरण

ये सुविधाएं भी रहीं मौजूद :

• चिकित्सा और उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा
• गर्भावस्था, प्रसवकालीन और जन्म पंजीकरण का परामर्श
• बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा
• मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और कुष्ठ की स्क्रीनिंग
• बीपी, शुगर, मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग
• तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श

Tags: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना मुफ्त जांच सीएचसी

Post navigation

Previous: शाखा लगाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किये कई आदर्श प्रदर्शन
Next: मंदिर के व्यवस्थापक का 104 वर्ष की आयु में निधन, जताया शोक

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.