Skip to content
24 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह सीओ ने आगामी त्योहारों को लेकर की बैठक, कहा अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह सीओ ने आगामी त्योहारों को लेकर की बैठक, कहा अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर

Central Desk 29 October, 2021 1 minute read
police co

बांसडीह, बलिया. दीपावली, धनतेरस ,भैया दूज के त्योहारों के दृष्टिगत जहां रोडवेज सहित पुलिस विभाग के कर्मचारियों की शासन ने छुट्टी पर रोक लगाई है. वहीं जिला प्रशासन भी चौकन्ना है. ऐसे में जिले के बांसडीह सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने गुरुवार की देर शाम नगरपंचायत स्थित पुलिस चौकी परिसर में गणमान्य लोगों के साथ बैठक की. कहा कि त्यौहार का समय चल रहा है सतर्कता के साथ हंसी खुशी से पर्व मनाया जाय. पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है.

गुरुवार की देर शाम बैठक के दौरान सर्किल ऑफिसर प्रीति ने उपस्थित लोगों को आगाह किया कि कोरोना संक्रमण जैसे अदृश्य बीमारी से न केवल हिंदुस्तान बल्कि विश्व परेशान रहा. इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना है. तथा आपसी प्रेम भाव से पर्व को मनाना है. सीओ ने बताया कि बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के कोई मूर्ति स्थापना न किया जाय. मूर्ति विसर्जन में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं लगना चाहिए. इतना ही नहीं आयोजक मंडल मूर्ति विसर्जन करने से पहले प्रसाशन को सूचित करेगा.

“निर्धारित स्थानों पर ही लगेंगी पटाका दुकानें , सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन यंत्र और बालू भी रखें साथ ”
क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बैठक में कहा कि पटाका की दुकानें निर्धारित स्थान पर ही लगेंगी. और सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन यंत्र ( आग बुझाने का सिलेंडर ) एवं दुकान पर बालू भी साथ रखें. ताकि विकट परिस्थिति में काम आ सके. व्यापारीगण से सीओ ने अपील किया कि सुरक्षा की लिहाज से बैंक में नकदी लेन – देन करने तथा रात में दुकान से घर तक जाने के लिए पुलिस का सहयोग लिया जाय. ताकि पुलिस अपको सुरक्षित आपके घर तक पहुंचा सके. सीओ ने यह भी कहा कि प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है. उम्मीद ही नही पूर्ण विश्वास है कि हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोग आगामी पर्व को आपसी प्रेम के साथ मनाएंगे. जिससे किसी धर्म समुदाय को मन में ठेस न पहुंचे.

 

कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर

सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि पर्व का समय चल रहा है. अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. वहीं कानून के साथ खिलवाड़ अगर हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी प्रकार का बदमाशी करता है तुरंत पुलिस को सूचना दें. ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

 

इस मौके पर बांसडीह कोतवाली प्रभारी श्रीधर पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से पर्व को शांति पूवर्क मनाने की अपील की. बैठक में प्रतुल कुमार ओझा, गोपाल जी गुप्ता, हीरा लाल वर्मा, कमलाकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, लोकनाथ गुप्ता, विमल वर्मा, मोतीचंद साहनी,मंगलदेव यादव, आदि मौजूद रहे.

(बांसडीह से रवि शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह बैठक सर्किल ऑफिसर

Post navigation

Previous: कमिश्नर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा, जन शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
Next: निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 से 30 नवम्बर तक होगा

ये भी पढ़ें

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026

Recent Posts

  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

You may have missed

Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Shikshak MLC Voting
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग

General Desk 23 October, 2026
Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.