बिना पूर्वानुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी-कर्मचारी: डीएम

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे. इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय. अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी.

आईकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ के तहत छात्र-छात्राओं को टीबी के प्रति किया गया जागरूक

उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एके स्वर्णकार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं. ऐसे में अगर खांसी का मरीज आता है तो उसके सभी लक्षणों की गहनता से पड़ताल होनी चाहिए और संभावित टीबी मरीज दिखे तो टीबी जांच अवश्य करवाई जानी चाहिए.

कंपकंपाती ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

कंपकपाती ठंड में भी अलाव की कोई उचित व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है. कुछ जगहों पर लोग निजी तौर पर कचरा व लकड़ियां चुन-चुन कर किसी तरह अलाव जला रहे हैं, जिससे उस जगह लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिल रही है.

संसदीय कार्य मंत्री सहित हजारों लोगों ने 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में किया हवन

शान्तिकुञ्ज हरिद्वार से आये विद्वानों आचार्यों ने प्रवचन व संगीत के माध्यम से कहा कि श्रधालुओं में ज्ञान की वर्षा की. बताया कि मनुष्य के ऊपर गुरु कृपा होती है तो वह सामान्य से असामान्य जीवन के व्यक्तित्व वाला हो जाता है. अमृत, पारस, कल्पवृक्ष व कामधेनु को किसी ने नहीं देखा.

बलिया में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई पांच

स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को एक और संक्रमित की रिपोर्ट आई है. इस तरह जिले में अब तक कुल एक्टिव की संख्या पांच हो गई है.

राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कथरिया गंगाघाट मार्ग के चौड़ीकरण का किया शिलान्यास

विश्वनाथ सिंह जूनियर हाई स्कूल पर आयोजित वयोश्री योजना के पंजीकृत हजारों लाभार्थियों को चयनित यंत्र व कंबल वितरित किया गया. अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि फेफना विधानसभा सभा में उप्र सरकार द्वारा अनेक विकास कार्य स्वीकृति हुए हैं जिनके उद्घाटन व शिलान्यास का प्रयास किया जा रहा है ताकि चुनाव आचार सहिंता लगने पर भी विकास की गति ना रूके.

नहर के किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका देख पुलिस जांच में जुटी

ग्राम अवाया में सिंचाई नहर के किनारे हल्के पानी में उक्त युवती का शव मिला था जहां ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकालकर रख दिया था. चर्चाओं में घटना स्थल पर खून के निशान देख युवती के साथ अनहोनी होने की आशंका तेज हो गयी थी, लोगों द्वारा ऐसा प्रतीत व्यक्त किया जा रहा था कि युवती के साथ दरिंदगी की गई है. यह घटना जंगल की आग की तरह फैल गयी, और लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. सूचना पाकर पूर्व विधायक गोरख पासवान भी मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पाकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु थाने रवाना हो गए.

टूटी सड़क को जनप्रतिनिधियों ने किया अनदेखा, तो ग्रामीण नौजवानों ने उठाया फावड़ा

सिकंदरपुर विधान सभा के ग्राम पंचायत अजनेरा का है जहां मुख्य सड़क से जोड़ने वाली गांव की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे. जिस पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. गांव के नवयुवक योगेंद्र सिंह “रोहित” ने बताया कि ई रिक्शा वाले गांव में जाने से कतरा रहे थे. अपने साधन से जाने वाले भी बारिश के दिनों में सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे थे. गर्भवती महिलाओं को हॉस्पिटल पहुंचाने में समस्या हो रही थी.

पंद्रह से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण का कार्य सीएचसी रेवती के संचालन में कुल 8 केंद्रों पर शुरू

ठण्ड की वजह से किशोर तथा किशोरियों के पहुंचने की गति धीमी रही. पीडी इंटर कॉलेज पर टिकाकरण का नेतृत्व कर रहे डा.बद्रीराज यादव ने बताया कि हमारे केन्द्र पर कुल 120 किशोर किशोरियों को टिका लगा.

डिप्टी सीएम ने 96 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, विरोधियों पर जमकर बरसे

उप-मुख्यमंत्री ने 126 करोड़ के लागत से बनने वाली कुल 96 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. केशवप्रसाद मौर्य ने कहा, ”विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं, क्योंकि मोदी जी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बन्द कर दिये हैं.”

असंगठित श्रमिकों के भरण-पोषण हेतु लाइव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार, गणेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी, श्रम विभाग में पंजीकृत लगभग 665 श्रमिकों के साथ-साथ समस्त कर्मचारी व सीएसपी संचालक भी उपस्थित रहे.

मेरा उद्देश्य बैरिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास – सुरेन्द्र सिंह

बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह रविवार को इब्राहिमाबाद में 19 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपये की लागत से बने राजकीय पालीटेक्निक व 07 करोड़ 33 लाख 31 हजार की लागत से सोनबरसा में बने राजकीय विज्ञान महाविद्यालय के लोकार्पण और शिक्षा महोत्सव के आयोजन के अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे.

पीपा पुल बनने में हो रही देरी को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

अक्टूबर महीने में बनकर तैयार होने वाले खरीद और दरौली घाट के बीच पीपा पुल अभी तक बना नहीं पाया है, जिसके कारण जनता को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सात किलोमीटर की दूरी तय करने हेतु 70 किलोमीटर चलना पड़ रहा है, जिसके कारण आम जनता बहुत परेशान है.

कृषक एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में रेल खिड़की से सामान्य टिकट बिक्री शुरू

रेल प्रशासन के अनुसार 15007/15008 कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सीटी से लखनऊ के बीच कोच नम्बर डी-8 व डी-9 तथा 15103/15104 इण्टरसीटी एक्सप्रेस ट्रेन में बनारस से गोरखपुर में ट्रेन के डी-14 व डी-15 में यात्रा करने की छूट रहेगी.

news update ballia live headlines

एक पखवाड़े में दो किशोरों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में फैली सनसनी

दलन छपरा गांव के पुरवा रामनगर निवासी विष्णु यादव का 14 वर्षीय बेटा सोनू यादव 13 दिसंबर को घर से मेला जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नही लौटा. जिस पर परिजन खोजबीन किये लेकिन कहीं सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दिए. मामले मे दोकटी पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर जांच में जुट गयी. दूसरी घटना में 27 दिसंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला रमाशंकर शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र रजनीश शर्मा वापस घर नही लौटा.

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे डिप्टी सीएम, पुलिस अधिकारियों ने सभा स्थल की सुरक्षा का लिया जायजा

एडिशनल एस पी विजय त्रिपाठी ने बताया कि भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती के साथ ही महिला फोर्स की भी तैनाती रहेगी. कई जगहों पर बैरिकेडिंग व पुलिस की कड़ी व्यवस्था उन रास्तों पर रहेगी कि किसी तरह का कोई बाधा उत्पन्न न हो.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 21जनवरी को

कुलसचिव की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि यदि किसी विद्यार्थी को इसमें आपत्ति है तो वह अपनी शिकायत jncuballia@gmail.com पर 03 जनवरी 2022 तक दर्ज करा सकता है.

सांकेतिक चित्र

अखार पेट्रोल पंप के पास ऑटो पलटने से चालक की मौत

दुबहर, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के अखार पेट्रोल पंप के पास ऑटो पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई. शनिवार की देर रात हल्दी से बलिया की तरफ तेज रफ्तार से जा रही ऑटो …

बालिकाओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए किया जागरूक, गरीब असहाय लोगों को बांटे 100 कम्बल

स्थानीय नगर पंचायत के गैस एजेंसी के संचालन ओम प्रकाश सर्राफ ने नव वर्ष पर शनिवार को गरीब ,निराश्रित, ठेला, रिक्शा चालकों को कंबल वितरित किये. अचानक मौसम परिवर्तन से ठंड काफी बढ़ गई है. कंबल मिलने के बाद पाने वाले काफी खुश दिख रहे थे.

सांकेतिक चित्र

अज्ञात वाहन के धक्के से मोपेड सवार युवक की मौत

रसड़ा थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी संतोष यादव पुत्र स्व जीउत यादव देर शाम मोपेड बाइक से नगरा के तरफ से घर जा रहा था. अभी वह नगरा रसड़ा मार्ग पर कोलंबस स्कूल के समीप पहुचां ही था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया.

नगरा से रसड़ा जा रहे किसी युवक ने सड़क पर उसे देखा तो राघोपुर चट्टी पर पहुंचकर लोगो को घटना की जानकारी दी.