Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • UP लाइव
  • बलिया से था गहरा नाता..पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन
  • Front Page
  • UP लाइव
  • बेल्थरा रोड
  • शोक समाचार

बलिया से था गहरा नाता..पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कारागार राज्यमंत्री एवं घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का रविवार दोपहर निधन हो गया
General Desk 12 April, 2026 1 minute read
late Harinarayan rajbhar

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

लखनऊ/बलिया. उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कारागार राज्यमंत्री एवं घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का रविवार दोपहर निधन हो गया. दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ में सहारा मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों एवं पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत हरिनारायण राजभर का बलिया से गहरा नाता था. उनका जन्म बेल्थरा रोड विधान सभा क्षेत्र के टंगुनिया गांव में 1 जनवरी 1950 को हुआ था। वे प्रदेश की राजनीति में राजभर समाज से एक मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते थे और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी सहयोगियों में उनकी गिनती होती थी।

राजनीतिक जीवन की बात करें तो वे दो बार पूर्व विधानसभा क्षेत्र सीयर क्षेत्र से विधायक रहे। पहली बार वर्ष 1991–1992 तथा दूसरी बार वर्ष 1996–2002 तक विधायक के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मंत्री एवं जननायक स्व. शारदानंद अंचल को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत पहचान मिली। इसके बाद वर्ष 1997 से 2002 तक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने कारागार विभाग तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी संभाली और अपने कार्यकाल में कई जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने घोसी संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को पराजित कर 2014 से 2019 तक सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपने संसदीय कार्यकाल में उन्होंने सड़क, सिंचाई, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए।

रविवार को निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को आगामी 13 अप्रैल को उनके पैतृक गांव टंगुनिया जनपद बलिया लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके पश्चात पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन को न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें जमीन से जुड़े लोकप्रिय जननेता के रूप में याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर हरिनारायण राजभर

Post navigation

Previous: Ballia-मंदिर परिसर में अतिक्रमण का आरोप, यज्ञ बहिष्कार की चेतावनी
Next: Ballia-अब बेल्थरारोड क्षेत्र में प्राइवेट नर्सिंह होम में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामे पर डॉक्टर-कर्मचारी फरार

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bhamashah samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.