Tag: बलिया
सोमवार की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची शराब के साथ रेवती की ओर से बादिलपुर मोड़ पर आने वाला है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए मिलते ही क्षेत्र भ्रमण में निकले उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी अपने हमराहियों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच गए. पुलिस को देख एक व्यक्ति दो पीपीओ के साथ भागने लगा.
सोनू गोंड़ पुत्र ओमप्रकाश गोंड निवासी लोहटा तथा वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी खुंटहा थाना मनियर के कब्जे से दो अदद ग्लैमर मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट क्रमश: यूपी60एक्स वाई 3345 एवं यूपी60 जेड 0820 बरामद हुई तथा एक अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी लोहटा थाना मनियर भागने में सफल रहा.
पंजाब के जालंधर में किसी रेस्टोरेंट में चार नाबालिक युवक काम करते थे. काम करके वापस अपने रूम पर टेंपो पर सवार होकर जा रहे थे कि रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मनीष उर्फ छोटू यादव 16 वर्ष पुत्र फुल बदन यादव व आशुतोष उर्फ मोनू यादव 15 वर्ष पुत्र घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि अतुल यादव 17 वर्ष पुत्र राम बदन यादव व अंकित यादव 17 वर्ष पुत्र अवधेश यादव की गंभीर हालत बनी हुई है वहीं इन दोनों का इलाज जालंधर में चल रहा है जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को टेलीफोन पर मिला तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वहीं मृतक आशुतोष यादव दो बहनों का इकलौता भाई था.
हमला इतना भयानक किया कि दोनों पैरों को बुरी तरह चीरने के बाद पेट व सिर को भी चिर दिया. अपने खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो सुअर की आक्रामकता को देखकर किसी की हिम्मत नही पड़ रही थी कि बचाने जाए. तब तक कोई ट्रैक्टर लेकर उसी रास्ते आ गया जो ट्रैक्टर से ही उसे दौड़ाया तब वह भागा. लोगों ने आनन फानन में सी एच सी सोनबरसा ले गया जहां चिकित्सकों ने मरा हुआ घोषित कर दिया.
