Tag: बलिया
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कार्यों की जांच करने व धरातल पर कटान रोकने के लिये कार्यों में गति देने की बात कही. उन्होंने कहा कि फिलहाल कटान से बचाव व सुरक्षित रहने के लिये तय स्थान बालक बाबा स्थान के समीप जाने की बात कही. कटान पीड़ितों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि हम लोगों को सुरक्षित जगह का आवंटन किया जाए जिससे हमारे परिवार व जानमाल की सुरक्षा हो सके.
बीएएमएस चिकित्सक द्वारा मरीजों का उपचार एलोपैथ विद्या से किया जा रहा है. भर्ती महिला का सिजेरियन प्रसव शोभा, बीएएमएस चिकित्सक द्वारा किया गया था परंतु प्रसव के अभिलेख पर डॉ. एस.के. उपाध्याय का नाम दर्ज था. चिकित्सालय तथा ओटी में साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई. उक्त के दृष्टिगत जीवन रेखा चिकित्सालय को टीम द्वारा सील कर दिया गया.
मंगलवार की सुबह पेट्रोल पंप से कंटेनर लेकर बलिया की तरफ जा रहे थे. अभी मिड्ढा गांव के समीप वाहन पहुंचा था कि मार्ग के किनारे से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट की तार से वाहन सट गया. तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी।जिससे पूरे कंटेनर में करेंट आ गया. मौके पर ही करेंट की चपेट में आने से विनय की मौत हो गई.
बेल्थरारोड के बस डिपो के सामने एक व्यक्ति ने रविवार की प्रातः एक दुकान के सामने एक अटैची रख कर गायब हो गया. पड़ोस के दुकानदार ने मना किया तो उसने कहा कि मैं अभी बस डिपो से आ रहा हूं. यह कह कर वह अटैची छोड़ चला गया. उस व्यक्ति के कुछ देर बाद भी उसके वापस न आने पर तरह तरह की चर्चा होने लगी. लोग आशंकित होकर भयभीत होने लगे.
अभिभावकों से बातचीत के उपरांत जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों के साथ भी बातचीत की और उन्हें मेहनत करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेहनत करेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि वह स्कूल की साफ सफाई और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें. बताते चलें कि इस विद्यालय को जिलाधिकारी ने गोद लिया हुआ है.
चेयरमैन पद के कर्तव्य की चर्चा करते हुए कुंवर विजय सिंह ने कहा कि मैं किसी की शिकायत नहीं करता हूं, लेकिन चेयरमैन की यह जिम्मेदारी होती है कि वह नगर का विकास करे, शिक्षा, पेयजल नाली की समस्या का निदान करें . जो लोग चेयरमैन बने उन लोगों ने अपने कर्तव्य के प्रति ध्यान नहीं दिया. उनका कर्तव्य बनता है कि नगर पंचायत का विकास करें .
मिथिलेश कुमार सिंह मूल रुप से ग्राम गोठवां पोस्ट गोठाईं जनपद बलिया के निवासी हैं. इनकी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती विद्या मन्दिर नगरा , हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट जनता इण्टर कॉलेज नगरा , स्नातक तथा स्नातकोत्तर की शिक्षा कुँवर सिंह पी .जी . कॉलेज बलिया से हुई है. इन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ( राजनीति विज्ञान विभाग , कुँवर सिंह पी .जी. कॉलेज बलिया ) के निर्देशन में शोध (पीएच.डी. ) किया.
तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का ऐसा निर्देश प्राप्त हुआ है कि समस्त इच्छुक मतदाता अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं।ऐसा भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश हैं। लेकिन आधार स्वैच्छिक है। जो इच्छुक मतदाता है अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करना चाहते है। ऐसे में समस्त बीएलओ 1 अगस्त से घर घर जाकर यह कार्य करेंगे. इससे कई जगह एक ही मतदाता का नाम आने से गड़बड़ी होती हैं रोकथाम लगेगी.
