आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नरहीं थानांतर्गत दुलारपुर गाँव में 28 वर्षीय उपेन्द्र सिंह पुत्र रामायण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नरहीं थानांतर्गत दुलारपुर गाँव में 28 वर्षीय उपेन्द्र सिंह पुत्र रामायण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
नरही पुलिस द्वारा शराब माफियाआें पर नकेल कसने के क्रम में गुरुवार को एक आैर सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बिलरिया गांव के पास स्कार्पियो में रखी 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को भी पकडा है.
ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोटवा नारायणपुर में गंगा किनारे पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया.
सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बाढ़ की आपदा के दौरान कैसे लोगों को बेहतर से बेहतर राहत दिलाई जा सके, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैरिया व सदर तहसील के लेखपालों के साथ बैठक कर जरूरी टिप्स दिये.
नरही थाना क्षेत्र में भरौली पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर शनिवार को देर शाम तमंचे के बल पर बदमाशों ने बक्सर के मैकेनिक से न सिर्फ बाइक, बल्कि उसका मोबाइल व नगदी भी लूट लिया. पीड़ित ने रविवार को नरही पुलिस को तहरीर दिया.
जिला विद्युत समिति की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई. जनपद में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनी रहे इस पर सदस्यों ने चर्चा की और विद्युत विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.
गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव के सामने मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से चंद्रिका राम (60) की मौत हो गई. इसी क्रम में बलिया भरौली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में आठ साल की मासूम ने दम तोड़ दिया.
ग्रामीणों को स्व्च्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की बलिया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी जी ने जनचौपाल कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन भी आधा दर्जन से अधिक गांवों में …
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने अचानक चौकी चांद दियर पर शुक्रवार को पहुंच कर सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण किया.
नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक दबंग ने दरवाजे पर चढ़कर वृंदानंद तिवारी (40) को गोली मार दी
रसड़ा – बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ पर बाइक सवार को बचाने में तेज रफ़्तार स्कर्पियो डिवाइडर से टकरायी. इस हादसे में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.
नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार की अदालत ने सात वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाई. साथ ही 22 हजार रुपये जुर्माने से दंडित भी किया है.
देशी दारू संग एक युवक गिरफ्तार नरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उधऱ, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पलानी गांव में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप समेत छह सौ पेटी लाखों रुपयो के गोवा निर्मित अंग्रेजी शराब को एक घर में रखते हुए पकड़ा.
जिसके साथ सात फेरे लेकर जिंदगी के सतरंगी सपने देखे अभी एक पखवारे भी नहीं हुए थे और हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि खुद को आग के हवाले कर दिया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरन्टाडीह स्थित डाक बंगला के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौक़े पर ही मौत हो गयी. उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर में प्याज लदा ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया.
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय सोहावं के सामने बाइक के धक्के से अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. यह घटना सोमवार के दोपहर में घटी.
बलिया-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेफना से पास गुरुवार की देर रात को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार प्रदीप ठाकुर (25) निवासी मझौवा की मौत हो गई.
नरही थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौरा गांव में शुक्रवार की रात आई बरात के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई. गोली लगने के साथ ही बरात में अफरा तफरी मच गई.
नरहीं थाना पुलिस ने मेंडौराकलां गांव में विषाक्त खाने से युवक नीरज पांडेय की हुई मौत के मामले में गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
मंगलवार को मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सीएचसी नरही व सोहांव ब्लॉक पर अचानक जा धमके थे, तो काफी कर्मी गायब मिले थे. इसी क्रम में सीडीओ ने विकास खंड सोहाव के वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सहायक लेखाकार अश्विनी उपाध्याय, राम आशीष राम, मनीष राय, एपीओ मनरेगा राजेश यादव का उस दिन का वेतन रोक दिया है.