नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने मुहम्मदाबाद विधानसभा से अपने गठबंधन पर प्रश्नवाचक चिह्न लगाते हुए हैदर अली खान टाइगर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है.
नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने मुहम्मदाबाद विधानसभा से अपने गठबंधन पर प्रश्नवाचक चिह्न लगाते हुए हैदर अली खान टाइगर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है.
इरादों पर जो छा जाये उसे इंसान कहते हैं, जो इंसानो पर छा जाये उसे तूफान कहते है. उक्त बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चा पाठक के हैं. जो कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी के पक्ष में चौपाल के माध्यम से कही.
सड़क हमेशा जाम रहती है, फूलपुर बाजार को पार करना आसान काम नहीं है. बिजली आपूर्ति की हालत ये है कि कब आती है, कब जाती है, किसी को मालूम नहीं. ऐसे में रोजगार करना भी मुश्किल हो रहा है. दिक्कतें और नेताओं के वादे हजार हैं, देखना है जनता किसे सिर-आंखों पर बैठाती है.
सदर सीट से सपा उम्मीदवार राजेश कुशवाहा ने भी मंगलवार को अपना नामांकन कर दिया. नामांकन के बाद मीडिया से दावा किए कि जीत उनकी होनी है.
पांचवें चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान शोहरतगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल सिंह नामांकन स्थल पर ही रो पड़े. पार्टी ने उन्हें सपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लेने का निर्देश दिया था.
चुनाव में यूं तो हर सीट सरकार बनाने के लिहाज से सियासी दलों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कुछ सीटों पर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की सियासी प्रतिष्ठा दांव पर है.
सपा कांग्रेस का गठबंधन सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनः एक बार इतिहास रचेगा और समझौते के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता व सपा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को जीताकर प्रदेश में पुनः सपा की सरकार बनाने में मदद करेंगे.
राजनीत एक साधना है और उससे बढ़कर मतदान है और मतदान बहुत ही महत्वपूर्ण है. मतदान से व्यक्ति अपने भविष्य का निर्माण करता है. मतदान उसी पार्टी व सरकार को करनी चाहिए जो विकास का मार्ग प्रशस्त कर सके.
रविवार को दोपहर तीन बजे रेवती -बलिया मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप बांसडीह विधानसभा के सपा -कांग्रेस गठबन्धन के संयुक्त उम्मीदवार रामगोविन्द चौधरी का उत्तर प्रदेश कॉग्रेस कमेटी विचार विभाग के महासचिव/प्रभारी वाराणसी जोन रौशन सिंह चंदन के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया.
बीज गोदाम स्थित एक मैदान में रविवार को सपा तथा कांग्रेस गठबंधन का सांझा समारोह हुआ. समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस तथा सपा ने एक दूसरे का हाथ थामा है.
गठबंधन का दंश क्या होता है यह विधायक विनोद मणि त्रिपाठी के चेहरे पर साफ झलक रहा था. 25 जनवरी को स्वयं मुख्यमंत्री के हाथो मिला टिकट रविवार को उन्हीं के कहने पर वापस करना पड़ा.
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री व 362 बांसडीह विधानसभा के प्रत्याशी रामगोविन्द चौधरी का नामांकन सोमवार को होगा. इसकी जानकारी सपा विधानसभा इकाई के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने दी है.
प्रदेश के पशुधन मंत्री व सिकंदरपुर विधानसभा सीटे के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
विधायक व सपा प्रत्याशी गोरख पासवान द्वारा क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा ग्राम स्थित अजीत मिश्र के आवास पर शनिवार को गोष्ठी आयोजित की गई.
गुलाबों की नगरी कहा जाने वाला सिकंदरपुर अभी तक चुनावी बयार के झोंकों से झूमा नहीं है. यह वही नगरी है, जहां रोज सुबह-शाम विभिन्न दलों के नेताओं का जमघट लग जाता है.
शकील यादव के कटरा पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर विधानसभा चुनाव कार्यालय खोला.
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगापार नौरंगा गांव विधानसभा चुनाव बहिष्कार के लिए अड़ा हुआ है. यहां के लोगों ने सपा के लिए जन संपर्क करने आए लोगों को गांव के बाहर से ही वापस लौटा दिया. वहीं अगले दिन भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को भी कोई लिफ्ट नहीं दिया.
महन्थ अखिलेश दास ने मठ पर हो रहे निर्माण कार्य पर सपा नेता द्वारा डरा धमका कर गुण्डा टैक्स मागने का आरोप लगाया है.
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने चुनावी दौरे में विधानसभा क्षेत्र के बभनौली एकईल, बभनौली, मुजही, टडवा, खैरा आदि गांव का दौरा करते हुए गौरा गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश को चौमुखी विकास की तरफ ले जाने का काम किया है.
हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किये हैं. चाहे पॉलिटेक्निक स्कूल, आईटीआई, 132 विद्युत पारेषण केंद्र की स्थापना, आश्रम पद्धति विद्यालय हो या सड़क.