प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा के रेवती नगर पंचायत में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.
प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा के रेवती नगर पंचायत में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.
जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और वर्तमान में सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी विजमा यादव पर निर्दलीय उम्मीदवार संतोष यादव के अपहरण का आरोप परिजनों और कार्यकर्ताओं ने लगाया है.
महराजगंज जिला ही नहीं, पूर्वांचल की राजनीति में दबदबा रखने वाले अमरमणि परिवार सपा बेदखल कर दिया गया.
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के पक्ष में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बांसडीह के विभिन्न वार्डों में चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
इलाहाबाद में 23 फ़रवरी को चुनाव है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा-अपनादल गठबंधन और कांगेस- सपा गठबंधन ने रोड शो करके अपनी ताकत झोंकी.
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजना वाजपेयी को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के विरोध में काम करने और पार्टी विरोधी अन्य कामों में संलिप्त होने के कारण सभी पदों से मुक्त करते हुआ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
विधान सभा चुनाव को सुसंगठित ढंग से संचालन करने के लिए सपा कांग्रेस गठबन्धन कार्यालय का उद्घाटन सहतवार बड़े पोखरे के पास स्थित गणेश सिंह के कटरा में मन्त्रोच्चारण के साथ रामगोविन्द चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सिर्फ शहर में नहीं थे, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी जिले में मौजूद थे. राहुल प्रधानमंत्री के भाषण समाप्त होने के बाद पहुंचे और ताबड़तोड़ पीएम को जवाब दिया.
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोलानाथ पांडेय ने कहा कि पहले भारत के एक प्रधानमंत्री थे, जो बोलते नहीं थे, काम करते थे. आज हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो सिर्फ बोलते ही रहते हैं. बोलने का हर साधन इस्तेमाल किए, लेकिन तीन साल में कोई काम नहीं किया.
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज की सभा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दयाशंकर पटवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हुए.
अब उत्तर प्रदेश की चर्चित विधान सभा क्षेत्र में से प्रमुख क्षेत्र मुहम्मदाबाद में भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक अलका राय एवं बसपा उम्मीदवार विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी के बीच कांटे की टक्कर है.
विधानसभा चुनाव में फेफना विधान सभा क्षेत्र में भाजपा, सपा और बसपा में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है.
21 फरवरी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रोड शो का दिन है.
मुहम्मदाबाद स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी जनक कुशवाहा व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई.
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामदुलार राजभर ने शुक्रवार को बांसडीह विधान सभा के नारायणपुर, अछुई, गोपालनगर, धनौती, धनिधरा, बेरुआरबारी आदि जगहों पर सपा कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी के पक्ष में चौपाल लगाकर मतदान करने की अपील की.
नामांकन रद होने के बाद सपा नेता हैदर अली टाइगर की ओर से मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके भाई तथा पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पर गंभीर आरोप लगाया गया.
नामांकन पत्रों में त्रुटि के कारण मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्याशी हैदर अली टाइगर, कांग्रेस के अरविंद किशोर राय सहित 11 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया है.
दो दिन पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक साथ प्रेस कान्फ्रेन्स की.
समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आहत उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र गुरुवार की देर शाम लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए.
सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुहम्मदाबाद सीट को लेकर नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को खूब नौटंकी हुई. आखिर में सपा के हैदर अली टाइगर तथा कांग्रेस के अरविंद किशोर राय ने भी नामांकन किया.