Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कोतवाली के पास हत्या से बांसडीह में सनसनी, एसपी, एएसपी के साथ ही 5 से ज्यादा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • ब्रेकिंग न्यूज

कोतवाली के पास हत्या से बांसडीह में सनसनी, एसपी, एएसपी के साथ ही 5 से ज्यादा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना के बाद कोतवाली के सामने बाजार में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। बवाल देख  कोतवाली से पुलिसकर्मी भी मौके पर पंहुचे
General Desk 20 July, 2024 1 minute read
Bansdih kotwali attack

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई में शनिवार सुबह बदमाशों ने मारपीट के दौरान जान बचाकर भाग रहे युवक की कोतवाली के मुख्य द्वार के सामने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वहीं कस्बे के ही एक अन्य युवक शुभम को भी टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पहचान रोहित पांडे पुत्र दीप नारायण पांडे के रूप में हुई। उसके सिर पर चापड़ और गड़ासा से गंभीर प्रहार किया गया था।

Rohit Pandey Photo

घटना के बाद कोतवाली के सामने बाजार में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। बवाल देख  कोतवाली से पुलिसकर्मी भी मौके पर पंहुचे। लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग निकले थे। मौके पर घायल युवक व बिखरे खून को देख कर हतप्रभ पुलिसकर्मियों ने कोतवाल संजय सिंह को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पंहुचे कोतवाल ने घायल को सीएचसी बांसडीह भेजा। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां पंहुचने से पहले ही युवक की  रास्ते मे ही मौत हो गयी।

घटना के बाद इसकी खबर जैसे ही कस्बे में फैली बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र होने लगे। और इसके बाद जैसे ही युवक की मौत की खबर वहां पहुचीं लोगों में आक्रोश फैल गया। हालात को देखते हुए मौके पर सहतवार, रेवती ,बांसडीहरोड, सुखपुरा, सिकंदरपुर समेत कई थानों की फोर्स बुला दी गयी। कोतवाल ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी।

इसके बाद पुलिस कप्तान देवरंजन वर्मा, एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी,क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार समेत सभी मौके पर पंहुचे। घटनास्थल की जांच कर संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें-माता पिता का इकलौता पुत्र था रोहित पांडेय, पुलिस बोली हत्यारों की पहचान उजागर 

Bansdih kotwali attack

घटनास्थल पर इस घटना को लेकर कुछ लोगों द्वारा स्थानीय सिपाहियों द्वारा हमलावरों से मिलीभगत रखने का आरोप लगाया। जिसके बाद मामले में पुलिस कप्तान ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना करने वाले युवकों की पहचान उजागर हो चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के लिये तत्काल सीओ बांसडीह के नेतृत्व में टीम बनाकर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं । मामले में दोषी पाये जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की रूपरेखा बनाई जा रही है।

इस जानलेवा हमले के कारणों की तह में जाने की कोशिश पुलिस कर रही है लेकिन बताया जा रहा है कि युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार बांसडीह मौत हमला

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: बांसडीह कोतवाली के सामने धारदार हथियार से मार कर युवक की हत्या
Next: बांसडीह मर्डर केस: माता पिता का इकलौता पुत्र था रोहित पांडेय, पुलिस बोली हत्यारों की पहचान उजागर हो गई

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.