Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • जिले में अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

जिले में अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती

जनपद में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई
General Desk 31 October, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। जनपद में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई. सरकारी संस्थाओं में शपथ लेकर, तो शिक्षण संस्थाओं में सरदार पटेल के सिद्धांतों को कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मसात करके एवं भाजपाजनों ने “रन फार युनिटी” के साथ सरदार पटेल को याद किया, नमन किया तथा उनके सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली.

http://https://youtu.be/BI3Jl_CLWMA

बांसडीह। भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘रन फार यूनिटी’ का आयोजन किया गया. जो बांसडीह अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण से शुरू होकर बांसडीह कोतवाली स्टेट बैंक होते हुये बड़ी बाजार स्थित गाँधी जी के प्रतिमा स्थल पर पहुँचा जहा पर गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सभा मे परिवर्तित हो गया. आयोजित कार्यक्रम में बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित शिक्षण सस्थाओं
के लोग शामिल रहे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने की बात कही. भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद दूबे ने कहा कि आज रन फार यूनिटी में बड़ी सख्या में लोगो की उपस्थिति यह साबित कर रहा है कि देश मे आपसी एकता और अखंडता के प्रति रुझान बढ़ रहा है. इस अवसर में आयोजित सभा मे रन फार यूनिटी कार्यक्रम के बांसडीह विधानसभा सयोंजक प्रतुल कुमार ओझा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया. इस अवसर पर लक्ष्मण दूबे, डाक्टर डीके शुक्ला, दिलीप गुप्ता, कौशल सिंह, अजय सिंह, विद्यासागर पांडेय,राजेन्द्र सिंह,अभिषेक उपाध्याय,मनोरमा गुप्ता,रंजना सिंह,मुनजी कुमार, अमित यादव,राहुल गुप्ता, सहित बड़ी सख्या में लोग शामिल रहे.

गंगोत्री देवी इण्टर कालेज में छात्रों को आत्मसात कराया गया सरदार पटेल के सिद्धांत

सिकन्दरपुर देश के पूर्व उपप्रधान मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज, सिकन्दरपुर में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के अध्यापक, छात्र व छात्राओं ने उन्हें नमन किया. ततपश्चात आयोजित संगोष्ठी की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी.

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सरदार पटेल का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि देश के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा. उन्होंने सरदार पटेल के कृतित्व से नसीहत लेकर राष्ट्रीय व सामाजिक विकास में योगदान करने का आहवान किया. प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार, अमृतकांत, कविन्द्र वर्मा, शौकत अली, रामजश राम, मनिन्द्र, ओमप्रकाश वर्मा, हेमंत राय, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे. संचालन त्रिलोकी नाथ पांडेय ने किया.

बैरिया। लौह पुरुष भारत के प्रथम गृह मंत्री एकता अखंडता का मंत्र देने वाले सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर ” रन फॉर यूनिटी ” कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुक्तेश्वर सिंह के नेतृत्व में बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाबा के मालवीय स्व मैनेजर सिंह के मूर्ति से शहीद स्मारक बैरिया तक दौड़ते हुए पहुंचे.

शहीद स्मारक के प्रांगण में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे कि नारेबाजी किये. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुक्तेश्वर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जी से हमे एकता व अखण्डता की सिख मिलती है. गुजरात मे पटेल जी का लगी सबसे ऊंची प्रतिमा हम देशवासियों को हमेशा एकता व अखण्डता की याद दिलाता रहेगा. उक्त मौके पर विधायक सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, प्रदेश कार्य कार्यकारीणी सदस्य मुक्तेश्वर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा, जिला उपाध्यक्षअमिताभ उपाध्याय, मंण्डल अध्यक्ष मंटू बिंद व विजय बहादुर सिंह, पूर्व मंण्डल अध्यक्ष रमाकान्त पाण्डे,नन्द जी सिंह, मुटन राय, तेजनारायण मिश्रा, हरिकंचन सिंह सहीत सैकड़ो लोगो ने भाग लिया.

 

उधर स्थानीय तहसील के सभागार में बुधवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया. उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने स्व पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए उपस्थित लोगों शपथ दिलाया. वही पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी कि पुण्यतिथि को राष्ट्रीप संकल्प दिवस के रुप मे मनाया गया.
उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व बहुत ही विराट था. उनके विराट व्यक्तित्व का समूचे देशवासियों को अनुसरण व अनुरकण करना चाहिए. उन्होंने स्व इन्दिरा गांधी को भी याद कर उनके व्यक्तित्व का अनुकरण करने पर बल दिया. तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने कहा कि दोनो महान विभूति देश के लिए आदरणीय है. दोनो के विचार और कार्य आज भी प्रासंगिक है. जिन पर चलना ही देश की एकता व अखण्डता को बरकरार रखने जैसा है. शपथ के दौरान अधिवक्ता राकेश मिश्र, विनय सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, इन्द्रभान यादव, बबन यादव, वशिष्ट, अरुण जी, संजय सिंह,गणेश,जगमोहन सिंह आदि ने भाग लिया.

Related

Tags: बलिया बांसडीह बैरिया रन फार यूनिटी सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: छापेमारी कर अपमिश्रित शराब बनाने की दो भट्ठियाँ जमींदोज की
Next: प्रभारी मंत्री ने किया मानसिक, हृदय रोग व कैंसर वार्ड का लोकार्पण

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.