Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • घटनाओं पर केवल संवेदना प्रगट न करे देश के जिम्मेदार
  • Uncategorised

घटनाओं पर केवल संवेदना प्रगट न करे देश के जिम्मेदार

अपराध और घटना रोकने के लिए हो ठोस पहल-कृष्ण कान्त
General Desk 27 April, 2018 1 minute read

अपराध और घटना रोकने के लिए हो ठोस पहल-कृष्ण कान्त

दुबहड़(बलिया)। बीते गुरुवार के दिन कुशीनगर जिले में रेलवे क्रासिंग के पास स्कूली वाहन के टकरा जाने से जिस प्रकार तेरह मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जिस पर भारत के प्रधानमंत्री सहित उत्तर प्रदेश के राज्यपाल मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अपनी संवेदना प्रकट की है. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगल पांडे विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने शुक्रवार के दिन पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग केवल घटनाओं पर संवेदना प्रकट करके ही अपनी जिम्मेदारी का इतिश्री कर लेंगे तो देश का भला कैसे होगा?
कहा कि आये दिन दुर्घटनाओं के साथ पूरे देश में नाबालिग बच्चियों के साथ जिस तरीके से दुष्कर्म की घटनाएं भी प्रकाश में आ रही हैं. इसमें भी कहीं ना कहीं प्रशासनिक लापरवाही भी नजर आती है.

कहा कि केवल कानून बना देने से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता. क्योंकि कानून का पालन कराने के लिए नौकरशाही पर नियंत्रण भी आवश्यक है. उन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से जंग कर रहे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि जो लोग अपनी जान हथेली पर लेकर अंग्रेजों से लड़ते रहे उन्हें पूरी उम्र सुरक्षा की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी. जबकि अब देश आजाद हो गया है, और अपने ही देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के नुमाइंदों को भारी सुरक्षा के घेरे में रहना पड़ रहा है. कहा कि देश की सेवा करने वालों को सुरक्षा की क्या जरूरत. उन्होंने पूरे भारत के विधानसभाओं तथा राज्यसभा से लेकर लोकसभा तथा विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में लगे सिपाहियों में से कटौती करते हुए नेताओं के वॉइ श्रेणी और जेड श्रेणी की सुरक्षा को कम करते हुए उन सिपाहियों को देश की सुरक्षा करने के लिए तैनात किए जाने की मांग की. ताकि कहीं किसी नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी अपराधिक घटनाएं घटित न हो. कहा कि जितनी फौज आज राजनेताओं के सुरक्षा में घूम रही है. उसका आधा भी देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिलों में तैनात कर दिया जाए, तो काफी हद तक अपराध पर अंकुश लग जाएगा. क्योंकि इन लोगों को वेतन भी जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से ही दिया जाता है. जो दिन-रात देश की सेवा करने के बजाय राजनेताओं की सुरक्षा तथा उनकी सेवा करने में लगे रहते हैं.

Tags: सिर्फ बयानों से काम नहीं चलने वाला

Post navigation

Previous: अंचल की आठवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटेंगे समाजवादी दिग्गज
Next: फोन पर बात करने को लेकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन घायल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.