Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • इलाहाबाद के हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी ‘सिफर’
  • देश दुनिया

इलाहाबाद के हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी ‘सिफर’

News Desk 14 January, 2017
DOCTOR

इलाहाबाद। जीवन ज्योति हॉस्पिटल के मालिक डॉ. एके बंसल की हत्या में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. आरोपियों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमों को लगाया गया है, लेकिन हत्यारों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है. हालांकि डॉ. बंसल की भी कई मामलों में अलग अलग दुश्मनी थी और उनके खिलाफ भी एक दर्जन से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं. अभी पिछले साल भी डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ था. डॉक्टर की तरफ से एक बड़े बिल्डर सहित तीन लोगों खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाया गया था.

डॉक्टर के दुश्मनों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है

इलाहाबाद के हाई प्रोफाइल इस हत्या काण्ड में पुलिस की अलग अलग यूनिट सुराग खोजने में जुटी है. पुलिस डॉ. बंसल की प्रॉपर्टी और बिजनेस के कॉम्पटीशन और को सबसे पहले खंगाल रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई सबूत नहीं लगा है जिससे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ सके. डॉक्टर की दुश्मनी की फेहरिस्त भी काफी लंबी है. इलाहाबाद के सबसे मशहूर हॉस्पिटल जीवन ज्योति के मालिक डॉ. बंसल पर पिछले साल 5 सितंबर 2015 को शाम के समय उनके बंगले के बाहर देशी बमों से उनकी कार पर कई हमले किए गए थे. वे कार से उतर कर घर जाते उससे पहले ही बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया था और फरार हो गए. इस हमले में डॉक्टर बाल बाल बच गए. उस वक्त डॉक्टर ने इस हमले का ज़िम्मेदार एक बड़े बिल्डर संजीव अग्रवाल को बताया था.  जार्ज टाउन थाने में बिल्डर संजीव अग्रवाल आदि के खिलाफ नामजद मुकदमा किया गया था.

डॉ. बंसल के खिलाफ भी दर्ज है गंभीर धाराओं में मुकदमा

दरअसल डॉक्टर के बंगले के बगल की ज़मीन पर बिल्डर संजय अग्रवाल कब्ज़ा कर फ्लैट निर्माण करवा रहे थे. हालांकि दूसरे दिन संजय अग्रवाल की ओर से भी उसी थाने में क्रॉस एफआईआर करवाई गयी थी. इसके आलावा साल 2012 में जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके जीवन ज्योति हॉस्पिटल में छापा मारा था तो उस वक्त हॉस्पिटल के स्टाफ ने आयकर की टीम को बंधक बना लिया था और उनकी जमकर पिटाई भी की थी. इस मामले में डॉ. बंसल के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन अपने रसूख का फायदा उठाकर उन्हें थाने से ही ज़मानत मिल गयी थी. फिर सुप्रीम कोर्ट से उनको राहत मिली.

ज्यादातर मुकदमे मरीजों की मौत से संबंधित 

इसके  अलावा इलाहाबाद के अलग अलग थानों में डॉ. बंसल के खिलाफ एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमे फ्रॉड, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आलावा 302 की धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा इसमें अधिकतर मुकदमे तो मरीज़ की मौत के बाद इलाज में लापरवाही को लेकर दर्ज हुए थे. इतने मुकदमे पर लोग उनको डॉ.  डेथ की संज्ञा  देते थे.

डॉ. बंसल की प्रॉपर्टी का विवाद कुछ राजनीतिक लोगों से भी

लखनऊ के सीतापुर रोड पर महर्षि यूनिवर्सिटी में भी वे पार्टनर थे, लेकिन वहां के मैनजमेंट ने उन्हें इस पार्टनरशिप से हटा दिया था. तब डॉ. बंसल ने यूनिवर्सिटी के तीन लोगों पर फ्रॉड का मुकदमा इलाहबाद के सिविल लाइन्स थाने में दर्ज कराया था. इसके अलावा जीवन ज्योति ग्रुप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की भी पार्टनरशिप है. जिसका ज़िक्र उन्होंने कौशाम्बी की सिराथू विधान सभा सीट पर चुनाव में शपथ पात्र में भी दिया है. इसके अलावा डॉ. बंसल की प्रॉपर्टी का विवाद कुछ राजनीतिक लोगों से भी था. हालांकि इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई.

बदमाश ये ठान कर आए थे कि उन्हें रास्ते से हटाना ही है

वैसे डॉ बंसल की जिस तरह हत्या हुई. उससे साफ़ है कि यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग ही है. हत्यारे आम आदमी बनकर हॉस्पिटल में दाखिल हुए और सीधे बिना किसी से पूछे उनके केबिन में घुस कर दोनों ने दरवाज़ा खोलते ही डॉक्टर पर फायरिंग कर दी. दो गोली एक बदमाश ने मारी, जबकि दूसरे बदमाश ने भी दो गोली मारी. जिसमे डॉक्टर के सर और गर्दन में गोली लगी. जिस वक्त डॉ बंसल पर फायरिंग की गयी. उस वक्त वे झुककर फोन पर बात कर रहे थे. बदमाश ये ठान कर आए थे कि उन्हें रास्ते से हटाना ही है. और गोली मारने के बाद दोनों बदमाश पीछे के रास्ते से जिधर साइकिल स्टैंड है, उधर से भाग निकले. डॉक्टर की हत्या में परिवार के लोगों ने अभी किसी पर न तो आरोप लगाया है और न ही किसी किसी पर शक ज़ाहिर किया है. इससे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी है.

Tags: हत्याकांड

Post navigation

Previous: भीतरघात व गुटबाजी की आशंका – धुरंधर धनुर्धर भी कलेजा थाम कर बैठे हैं
Next: चोरों ने उड़ाई दो मोटरसाइकिलें

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.