बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज बुधवार को समय 04ः30 बजे, समस्त सम्मानित पीठासीन अधिकारीगण की प्री-ट्रायल बैठक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.02.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा के द्वारा किया गया.
जौनपुर . वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग में छात्र-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य वक्ता जियोलॉजी विभाग बीएचयू के अध्यक्ष और प्रख्यात भूवैज्ञानिक प्रो.बी.पी. सिंह ने जटिल भूगर्भीय तथ्यों एवं वर्तमान दौर में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की.
