Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
  • देश दुनिया
  • लाइफ मंत्रा

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

नगवा गांव में स्थित राधाकृष्ण ठाकुर बाड़ी में बृस्पतिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इसके अलावा सनबीम विद्यालय अगरसण्डा, गोला रोड स्थित कैलाश धाम (ठाकुर जी) के मन्दिर परिसर और बलिया पुलिस लाइन में भी धूमधाम से मनाई गई.
News Desk 26 August, 2016 1 minute read
nagwa

नगवा गांव स्थित ठाकुर बाड़ी में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। बलिया के नगवा गांव में स्थित राधाकृष्ण ठाकुर बाड़ी में बृस्पतिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इसके अलावा सनबीम विद्यालय अगरसण्डा और गोला रोड स्थित कैलाश धाम (ठाकुर जी) के मन्दिर परिसर और बलिया पुलिस लाइन में भी धूमधाम से मनाई गई.

इसे भी पढ़ें – देर रात कमिश्नर पहुंची दुबेछपरा रिंग बांध पर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य आयोजन किया गया. ग्रामीणों ने रामचरितमानस अंतर्गत सुंदरकांड का पाठ किया. भजन कीर्तन का सिलसिला आधी रात तक चलता रहा. पंडित अश्विनी कुमार उपाध्याय की देखरेख में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया. 12 बजते ही नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से ठाकुरबाड़ी गूंज उठी. उसके बाद भगवान का स्नान के बाद वस्त्र पहनाया गया. भगवान को भोग लगाने के बाद आरती की गई और सोहर का सिलसिला चलता रहा.

इसे भी पढ़ें – दुबे छपरा रिंग बांध वेंटिलेटर पर, भगदड़ सरीखे हालात

इस मौके पर सतीश चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य तथा पंडित सुरेंद्र नाथ उपाध्याय के कनिष्ठ पुत्र डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, बृजेश तिवारी, धनंजय उपाध्याय, राधा-कृष्ण पाठक, विनोद पाठक, अवनीश उपाध्याय, जवाहरलाल पाठक, अखिलेश पाठक, परमेश्वर यादव, रंजीत पाठक, अंजनी लाल, अभिषेक, सत्यम, दीपक, आशीष पाठक, आर्यन उपाध्याय, अजीत कुमार पाठक आदि मौजूद रहे. प्रसाद वितरण के साथ जन्मोत्सव समारोह का समापन हुआ.नगवा गांव स्थित ठाकुर बाड़ी में साइकिलों श्री कृष्ण भक्त शामिल हुए. इस राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी की स्थापना सन् 1890  में पंडित कपिल जी उपाध्याय ने किया था. ठाकुरबाड़ी 10  हजार आबादी वाले नगवा गांव के लोगों का आस्था का केंद्र रहा है. पंडित कपिल जी उपाध्याय के शरीर छोड़ने के बाद उनके पुत्र पंडित सुरेंद्र नाथ उपाध्याय ने ठाकुर बाड़ी का प्रभार संभाला.

इसे भी पढ़ें – चौबेछपरा के बाद गोपालपुर और दुबेछपरा में संकट गहराया

सनबीम में हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह

सनबीम विद्यालय अगरसण्डा, बलिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विद्यालय के कक्षा शिशु के दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में अभिभावकों  की उपस्थिति एवं उनका उत्साहवर्धन भी सराहनीय  रहा. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, सचिव अरूण कुमार सिंह, निदेशक डॉ. कुंवर अरूण कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. पीके सूत्रधर ने सभी बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी.

इसे भी पढ़ें – शिवपाल बोले, युद्ध स्तर पर चले बचाव व राहत का काम

कैलाश धाम में मनी जन्माष्टमी

गोला रोड स्थित कैलाश धाम (ठाकुर जी) के मन्दिर परिसर में श्री कृष्ण जन्म उत्सव का अनुष्ठान पारम्परिक, सांस्कृतिक रूप से किया गया. भक्तजन, आमजन, स्वजन, भक्ति रस से सराबोर हो उत्सव में शामिल हुए. इस अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन भी किया गया. भक्तजन संगीत के सागर डूब  गये. जन्मोत्सव के पश्चात मार्ग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शम्भु सिंह, रामेश्वर सिंह, शत्रुध्न सिंह आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंच रही राहत सामग्री – तिवारी

बलिया पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी मनाने की जबरदस्त तैयारी रही
बलिया पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी मनाने की जबरदस्त तैयारी रही

पुलिस लाइन में भी गूंजा जय कन्हैया लाल की

भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य दिवस पर बलिया पुलिस लाइन को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित त्रिपाठी हाल में होगा. सायं 6:00 बजे से झांकी दर्शन तथा रात्रि 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रात 12:00 बजे पुलिस लाइन स्थित मंदिर में मनाया जाएगा. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोविंदा राजू तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी होंगे.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ पीड़ितों को रोटी, पशुओं को चारा तक नसीब नहीं

Tags: सनबीम

Post navigation

Previous: देर रात कमिश्नर पहुंचीं दुबेछपरा रिंग बांध पर
Next: जानिए बृहस्पतिवार को जिले में क्या क्या हुआ

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.