Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बिना उद्घाटन कटहल नाला पुल खोलने से अधिकारी पर भड़के मंत्री जी लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया जनहित का कदम
  • Front Page
  • बलिया शहर

बिना उद्घाटन कटहल नाला पुल खोलने से अधिकारी पर भड़के मंत्री जी लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया जनहित का कदम

नए पुल पर आवागमन देख प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आग बबूला हो गए और बीच सड़क पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जमकर फटकार लगा दी.वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से इस कदम को जनहित का बताए जाने से चर्चाएं गर्म  हैं कि एक ही पार्टी के नेता अलग-अलग सुर में क्यों बोल रहे हैं.
General Desk 6 August, 2025 1 minute read
Dayashankar singh on bridge

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. नए पुल पर आवागमन देख प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आग बबूला हो गए और बीच सड़क पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जमकर फटकार लगा दी. उनका ऐसा  रूप देख कर हर कोई सन्न रह गया वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से इस कदम को जनहित का बताए जाने से चर्चाएं गर्म  हैं कि एक ही पार्टी के नेता अलग-अलग सुर में क्यों बोल रहे हैं.

दरअसल, बलिया शहर के कटहल नाले पर नए पुल का निर्माण किया गया है. जबकि बगल में ही पुराना पुल अभी भी मौजूद है. पुल का निर्माण एनएचआई के द्वारा कराया गया है इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने बिना क्लीयरेंस और बलिया के विधायक और मंत्री दयाशंकर सिंह को बिना बताए पुल पर आवागन शुरू करा दिया जिसे देख मंत्री जी भड़क गए और जमकर अधिकारी को खरीखोटी सुना दिया.

देर रात मंत्री दयाशंकर सिंह को जैसे ही पुल से आवागमन के बारे में पता चला तो मंत्री जी अपने काफ़िले के साथ कटहल नाला पुल पर पहुंच गए। जहां मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केसरी प्रकाश से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बिना क्षेत्रीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को बताएं पीडब्ल्यूडी ने पुल को शुरू कैसे करा दिया।

अगर इतनी ही जल्दी थी तो मेरे द्वारा इसका उद्घाटन क्यों नहीं कराया गया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और पीडी पर सरकार के विरोध में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों अधिकारी एक ऐसे दरबार में जाते हैं, जिसकी मैं जांच कराऊंगा.

वही इस मामले पर एनएचआई के ठेकेदार का कहना है कि उसके द्वारा पुल का निर्माण करा दिया गया है लेकिन एनएचआई की तरफ से अभी क्लीयरेंस नहीं मिला है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जबरदस्ती पुल पर आवागमन शुरू कर दिया और पुराने पुल को बंद कर दिया.

हालांकि बताया जा रहा है कि पुराने पुल में ब्लॉकेज होल होने और कटहल नाले में जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण पीडब्ल्यूडी ने बिना किसी के अनुमति के नए पुल की शुरुआत करा दी है.

वही दूसरी तरफ भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने निजी फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘ बलिया शहर को जाम को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से आज बाहरी कटहल नाला पुल को आम जन के लिए खोल दिया गया, जो जनहित में एक अत्यंत आवश्यक कदम है।’ एक तरफ मंत्री जी नाराजगी जाहिर कर रहे है दूसरी भाजपा के जिला अध्यक्ष जनहित के लिए आवश्यक बता रहे है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया बाढ़ बलिया समाचार सरयू नदी हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: कर्मचारी नेता वाल्मीकि शर्मा के रिटायर होने पर सम्मान और भव्य विदाई समारोह
Next: Ballia Breaking:- ASM कॉन्वेंट स्कूल की बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई छात्र गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, एक रेफर

ये भी पढ़ें

Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.