Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कटान पीड़ितों के आवासीय पट्टा की राजस्व विभाग द्वारा तैयार 153 की सूची में 71 अपात्र
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कटान पीड़ितों के आवासीय पट्टा की राजस्व विभाग द्वारा तैयार 153 की सूची में 71 अपात्र

चौपाल में जब सूची के नाम पढ कर सुनाए गए तो आया सच सामने
General Desk 6 May, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

चौपाल में जब सूची के नाम पढ कर सुनाए गए तो आया सच सामने

विधायक सुरेन्द्र सिंह के सन्देह व संघर्षों की पहली जीत मान रहे जन सामान्य

पूर्व में विधायक के शिकायत पर निलम्बित किए गए थे दो लेखपाल

बैरिया(बलिया)। पुलिस चौकी पर रविवार को चौपाल लगाकर घाघरा कटान से बेघर घूरीटोला व अठगांवां के 82 लोगों के आवासीय पट्टा की जमीन का चिन्हांकन व सीमांकन किया गया. यहां पर जब सार्वजनिक रूप से पूर्व में राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गई 153 चयनित लोगों के नाम को सुनाया गया, तो उसमें से 71 नाम अपात्र पाए गए. सूची से उन नामों को तुरंत हटाया गया, तथा उनके स्थान पर नए पात्रों के चयन के लिए विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम के सहयोग के लिए ग्राम प्रधान सहित अठगांवां तथा घूरी टोला के अलग-अलग जातियों के 5 लोगों सहित 6 सदस्य टीम बनाई गई. यह लोग 2 दिन के अंदर वास्तविक पात्रों की सूची विधायक व राजस्व विभाग को सौंपेंगे. जिसका परीक्षण कर राजस्व विभाग शेष 71 लोगों को भी आवासीय पट्टा करते हुए भूमि उपलब्ध करा देगा.

मैं पहले से ही कह रहा था कि घूरीटोला व अठगांवां ही उधर का कटान प्रभावित गांव है. इसके अलावा गैर कटान प्रभावित गांवो के लोगों का नाम रिश्वत लेकर शामिल किया गया है. आज चौपाल में सच सामने आ गया. सूची में के 82 पात्र पाए गए लोगों तथा शेष 71 पात्रों का चयन कर एक सप्ताह के अन्दर उन्हे आवासीय पट्टा व जमीन पर कब्जा दिलाए राजस्व विभाग, अन्यथा कटान पीड़ितों की मदद में किसी भी हद तक जाऊंगा.

                    सुरेन्द्र नाथ सिंह                                  विधायक बैरिया

गौरतलब है कि अठगांवां व घूरी टोला में घाघरा के बाढ़ व कटान से सैकड़ों लोग बेघर होकर बकुल्हां-संसार टोला बांध पर बहुत दिनों से आश्रय लिए हुए हैं. 6 माह पूर्व इन लोगों को आवासीय पट्टा देने की सूची तैयार की गई थी. जिस पर अपात्रों का नाम शामिल करने का आरोप लगाते हुए विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने हंगामा खड़ा कर दिया था. विधानसभा में भी सवाल उठाए थे. तब तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस मामले में 2 लेखपालों को निलंबित कर दिया था. लेकिन सूची ज्यों की त्यों ठंडे बस्ते में पड़ गई.

एक पखवारा पूर्व कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने चांददियर में कटान पीड़ितों को लेकर उनके आवासीय पट्टा की जमीन देने की मांग की, तो तहसीलदार ने तुरंत आवंटन का आश्वासन दिया था. 29 अप्रैल को मौके पर पहुंचकर तहसीलदार शशिकांत मणि अपनी टीम से अभी जब जमीन नपवाना शुरू ही किए थे कि विधायक का फोन घनघना उठा. विधायक ने वहां से तुरंत वापस आने तथा अपात्रों का नाम निकालकर पात्रों का नाम शामिल करते हुए आवंटन की बात कही. तब विधायक ने दावा किया था कि घुरीटोला और अठगांवां ही वास्तविक कटान पीड़ित गांव है. यहीं के लोगों को जमीन मिलनी चाहिए. बाकी सूची में जिन गांवों का नाम उल्लेखित है, वह कटान प्रभावित गांव नहीं है. तब तहसीलदार को उस दिन अपनी टीम लेकर वापस लौटना पड़ा था.
आज रविवार को पुनः चांददियर में चौपाल लगी. जिसमें उप जिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक, तहसीलदार शशिकांत मणि, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार व एसएचओ गगन राज सिंह तथा राजस्व कर्मी उपस्थित हुए. इस चौपाल में विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह भी पहुंचे. यहां सभी कटान पीड़ितों के सामने चयनित 153 लोगों का नाम पढ़कर सुनाया गया. जिसमें अठगांवां व घूरी टोला के 82 लोग ही पात्र मिले. शेष 71 लोग चांददियर, टोला फत्तेराय, ठेकहां, टोला नेकाराय आदि गैर कटान प्रभावित गांव तथा कुछ लोग कटान प्रभावित गांव के होते हुए भी पक्के मकानों के मालिक थे. विधायक ने कहा कि यही तो मेरा आरोप है. वास्तविक पीड़ित को जमीन देना है. इन नामों को रिश्वत लेकर शामिल किया गया है. तुरंत उन 71 लोगों का नाम आवासीय पट्टा सूची से हटाया गया, और उनके स्थान पर नए पात्रों का 2 दिन के अंदर चयन कर सूची तैयार करने के लिए राजस्व विभाग के अलावा छ: सदस्यीय टीम गठित कर दी गई.

Related

Tags: कटान प्रभावित चौपाल बैरिया भ्रष्टाचार विधायक सुरेन्द्र सिंह

Post navigation

Previous: बैरिया नपं के जल निकास की समस्या से निजात की कवायद शुरू
Next: यूपी बोर्ड में स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 28 मई

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.