Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • हवा शांत, बिजली नदारद, मानसून भकुआया, लोग बिलबिलाए
  • Uncategorised

हवा शांत, बिजली नदारद, मानसून भकुआया, लोग बिलबिलाए

बुधवार को दोपहर में हुई अचानक हल्की बारिश से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं.
News Desk 22 June, 2017 1 minute read

सिकंदरपुर/बैरिया (बलिया)। बुधवार को दोपहर में हुई अचानक हल्की बारिश से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं.

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को सुबह से ही हवा शांत और बिजली नदारद थी. जिससे पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से लोग बिलबिला रहे थे. उसी दौरान दोपहर में अचानक बदली छाने के कुछ देर बाद बूंदा बांदी होने लगी, जो क्रमशः तेज हो गई. करीब 20 मिनट तक हुई हल्की बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाया. सर्वाधिक राहत रोजेदारों की हुई जो सुबह से ही भीषण गर्मी के चलते कठिनाई का अनुभव कर रहे थे.

ग्लोबल वार्मिंग की देन है मौसम में अचानक बदलाव-डा. गणेश पाठक

बैरिया प्रतिनिधि के मुताबिक अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा , बलिया के प्राचार्य एवं पर्यावरणविद् डा. गणेश कुमार पाठक ने बताया कि अब मौसम के मिजाज में अचानक यों ही परिवर्तन होता रहेगा. मौसम में अचानक परिवर्तन होते रहने का मुख्य कारण ” ग्लोबल वार्मिंग” है, जिससे पृथ्वी के तापमान में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है , जिसका मुख्य कारण ग्रीन हाउस प्रभाव, ओजोन परत में छिद्र होना, वनों का विनाश होना, उद्योगों से निकली विषैली गैसें, मोटर वाहनों से निकला कार्बन- डाई- आॅक्साइड गैस एवं आधुनिक कृषि पद्धति है. इन सबके प्रभाव से पृथ्वी के तापमान में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है.
डाॅ. पाठक ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव न केवल मानव शरीर पर, बल्कि कृषि उत्पादन में कमी, जीव जन्तुओं का नष्ट होना, वनस्पतियों का नष्ट होना एवं मौसम की अनिश्चितता तथा मानसून की सक्रियता पर भी पड़ता है.
डाॅ पाठक ने बताया कि यदि इस वर्ष के ही मानसून की सक्रियता को देखा जाय तो पहले मौसम वैज्ञानिकों ने यह भविष्यवाणी किया कि इस वर्ष मानसून पाॅच दिन पहले ही आ जायेगा. किन्तु पुनः भविष्यवाणी की गयी कि अब मानसून पाॅच दिन विलम्ब से आयेगा. वास्तविकता तो यही है कि मानसून की उत्पत्ति तो समय से हो गयी थी, किन्तु जैसे जैसे मानसून आगे बढ़ता गया, इसकी गति धीमी पड़ने लगी, मेरी समझ से इसका मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव है. स्थानीय स्तर पर जगह जगह तापमान में अतिशय वृध्दि के कारण चक्रवातिय हवाएं उत्पन्न हुईं , आॅधी एवं वर्षा आई जिससे मानसून की गति धीमी पड़ गयी. यह चक्रवातिय प्रभाव मध्य भारत में अधिक रहा, इसलिए इस क्षेत्र में मानसून आने में देरी हो रही है.
जहा तक बलिया सहित पूर्वांचल के जिलों के मौसम की बात है, तो इस क्षेत्र में भी मानसून आने में चार – पाॅच दिनों की देरी है, वैसे बलिया सहित पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में प्राकृतिक वनस्पतियों का अभाव है. बलिया तो प्राकृतिक वनस्पति की दृष्टि से वनशून्य क्षेत्र है और मानव द्वारा रोपित वनावरण भी दो प्रतिशत से भी कम है. इसका सीधा प्रभाव इस क्षेत्र के मौसम पर पड़ता है. यही कारण है कि इस क्षेत्र की वर्षा भी अनियमित होती है. इस वर्ष इस क्षेत्र के तापमान में भी अतिशय वृद्धि हुई है और तामान 46 अंश सेण्टीेग्रेड तक पहुॅच गया था. निश्चित ही तापमान के इस उतार- चढ़ाव का असर इस क्षेत्र के मौसम पर भी देखने को मिले. यदि हमें बलिया सहित पूर्वांचल के मौसम को सुव्यवस्थित रखना है तो इस क्षेत्र की धरा को हरा भरा बनाना होगा. क्यों कि 33प्रतिशत भूमि पर वन आवरण का होना आवश्यक है. तभी पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखते हुए मौसम के मिजाज को भी सुव्यवस्थित रखा जा सकता है.

Tags: बैरिया मानसून मौसम सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: आदमपुर गांव के पास बाइक व मैजिक की भिड़ंत, महिला की हालत गंभीर
Next: गांधी इंटर कॉलेज मैदान में इकट्ठे हुए सिकंदरपुर के ‘योगी’

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.