Ballia News:- कोचिंग में साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद, धारदार हथियार से हमला, दो युवक घायल

कोचिंग में साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद, धारदार हथियार से हमला, दो युवक घायल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

कोचिंग सेंटर में साइकिल खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने शुक्रवार की सुबह हिंसक रूप ले लिया. रहुवा गांव (थाना बांसडीह रोड) के रहने वाले दो युवकों पर गांव के ही चार-पांच लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना सुबह लगभग 8 बजे की है. घायल युवकों की पहचान गोलू यादव (22 वर्ष) पुत्र लालन यादव और हर्षवर्धन सिंह (21 वर्ष) पुत्र सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है. दोनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने गोलू यादव की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया है.

गोलू के पिता लालन यादव ने बताया कि गांव के ही शुभम गोंड, हैप्पी सिंह और चप्पू गोंड सहित चार-पांच लोगों ने चाकू से हमला किया. वहीं, आत्मा यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इनके लड़के के साथ मारपीट की गई थी, जिसे गांव में पंचायत करके सुलझा लिया गया था. लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर भतीजे और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया गया.

इस पूरे मामले को लेकर बांसडीह रोड थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel