Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • समाजवादी पार्टी के तीन सांसदों की मौजूदगी में बलिया के विकास के लिए ‘दिशा’ की बैठक, जानिए किसने क्या कहा
  • Front Page
  • बलिया शहर

समाजवादी पार्टी के तीन सांसदों की मौजूदगी में बलिया के विकास के लिए ‘दिशा’ की बैठक, जानिए किसने क्या कहा

सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई
General Desk 3 September, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Sansad Salempur Dm Meet

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई. बैठक में गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई.

सांसद सलेमपुर ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत बिल से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित किया जाय. मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय. उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से कहा कि जनपद में दिव्यांगों को चिन्हित कर कृत्रिम उपकरण कैंप लगाकर वितरित किया जाय.

सांसद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि विद्यालयों में मिड-डे मील गुणवत्तापूर्ण तथा मेनू के अनुसार बनाया जाना सुनिश्चित किया जाय. उन्होंने अधिशासी अभियंता, लो0नि0वि0 से कहा कि सड़कों के निर्माण/मरम्मत के कार्यों में  जनप्रतिनिधियों से कार्य योजना प्राप्त किया जाय. उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई से कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए. सांसद ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिया कि वृक्षारोपण महाभियान के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाय. उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों के बकाए का भी भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाय.

बैठक में अधिशासी अभियंता,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 09 सड़कों का निर्माण कार्य एफडीआर तकनीक से चल रहा है, जिस पर माननीय सांसद,सलेमपुर ने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय.

सांसद सलेमपुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को निर्धारित समय अवधि में ठीक करा दिया जाय तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाय. उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान उप निदेशक कृषि से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को उनकी फसल क्षति का मुआवजा मिल जाय. किसानों को इसके प्रति जागरुक भी किया जाय.

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि छात्र-छात्राओं को पुस्तक समय से प्राप्त हो जाय. उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि शेष रह गए पात्र लाभार्थियों तक पहुंचकर उन्हें राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से कटने न पाए.

सांसद घोसी  राजीव राय ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज,रसड़ा में छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय.

सांसद बलिया  सनातन पाण्डेय ने जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिस पर सीएमएस ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र प्रेषित किया गया है.

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 1760 लाभार्थियों को प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त हस्तांतरित किया जा चुका है.अमृत योजना के अंतर्गत आवास विकास, चंद्रशेखर नगर एवं बहादुरपुर आवासीय कॉलोनी में बने तीनों पार्क के सुंदरीकरण के कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं. बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जनपद में कुल पात्र पाए गए 20395 आवासों के सापेक्ष 18551 आवासों का छत स्तर का जियो टैग किया गया है तथा 1844 आवासों का जियो टैग शेष हैं। बैठक में विधायक (फेफना) संग्राम सिंह यादव, विधायक (सिकंदरपुर) जियाउद्दीन रिजवी, विधायक (बैरिया) जयप्रकाश अंचल, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रान्तवीर, सीडीओ ओजस्वी राज  सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया कार्यक्रम आज बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया समाचार सांसद घोसी  राजीव राय सांसद बलिया  सनातन पाण्डेय सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर

Post navigation

Previous: ब्यूटीशियन का कोर्स करके बना सकती हैं शानदार करियर, बलिया में यूनिवर्सिटी से कर सकती हैं कोर्स
Next: Ballia Breaking News: चितबड़ागांव में असंतुलित होकर पलटी बाइक युवक की मौत

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026
Haldi Arrested 11
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

General Desk 11 September, 2026
Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.