बिरहा दंगल में कलाकारों ने सुरों से भरा देशभक्ति का जज्बा

भव्य बिरहा दंगल का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि नई पीढ़ी को आजादी के संग्राम में भाग लिए सेनानियों के बारे में बताने की आवश्यकता है.

लोचन जी नहीं रहे, पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में होगा विलीन

बकोटाराम और लोचन की कुण्डिलियां स्तम्भों के रचनाकार श्री लालजी सहाय लोचन जी का 95 वर्ष की आयु में आज दिनांक 09 दिसम्बर 2021 को प्रातःकाल 05 बजे निज निवास काशीपुर बलिया में निधन हो गया. इनका अंतिम संस्कार महाबीर घाट गंगा तट पर 10 दिसम्बर सोमवार को 10 बजे दिन में होगा.

देव सिंह दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजे गए

बलिया/मुंबई. बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता देव सिंह को तीसरे दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है. ये अवार्ड उन्हें बेस्ट एक्टर इन भोजपुरी इंडस्ट्री केटेगरी में लोकसभा सदस्य गोपाल …

ऐतिहासिक ददरी मेला में मुजफ्फरपुर के बादल को मिला सर्वश्रेष्ठ चेतक का खिताब

चेतक प्रतियोगिता में कुल 28 घोड़ों ने भाग लिया. फाइनल राउंड में 8 घोड़े ही पहुंच सके. शेष 20 घोड़े लीग राउंड में ही बाहर हो गए. इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर निवासी अजय कुमार के दो घोड़े बादल और राजू क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे.

बलिया में गंगा स्नान करने के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राष्ट्रीय राजमार्ग से जनेश्वर सेतू जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. जिसे नियंत्रित करने के लिए दुबहर पुलिस मुस्तैद रही. भीड़ को देखने से ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कोरोना की बीमारी समाप्त हो गई है.

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करने के लिए गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

शिविर से गंगा स्नान करने आने वाले यात्रियों को सुविधाएं हो जाती हैं इसी क्रम में गुरुवार को सायं जिला मुख्यालय के कदम चौराहा के पास संत गणिनाथ मंदिर के नजदीक रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया ने शिविर का आयोजन किया है.

ददरी मेला स्पेशल- भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर के नाटक बिदेशिया का मंचन

बलिया. बिदेशिया को देख कभी हंसते, कभी रोते रहे लोग. वैदिक प्रभात फाउंडेशन के कल्पवास शिविर महाबीर घाट गंगा तट पर रात्रि में भिखारी ठाकुर के नाटक बिदेशिया का मंचन जागरुक संस्थान बलिया के …

ददरी मेला स्पेशल- कत्थक क्वीन सितारा देवी के परिवार के कत्थक नृत्य पर झूम उठे बलियावासी

बलिया. वैदिक प्रभात फाउंडेशन के कार्तिक कल्पवास शिविर में तुलसी विवाह, देवोत्थान एकादशी की महोत्सव पर कत्थक नृत्य संगीत के बनारस घराने के कलाकारों सितारा देवी की पुत्री श्रेयांसी, पौत्री संस्कृति और पौत्र विशाल …

ददरी मेला स्पेशल- गंगा महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा, तुलसी- शालिग्राम विवाह के साक्षी बने सैकड़ों लोग

दुबहर, बलिया. गुरु के द्वारा दिया गया उपदेश ही कथा का सार होता है. कथा के सार यानी उत्कृष्ट बचन को प्रवचन कहते हैं. जहां एक बार आ जाए वहां समझिए कथा की शुरुआत …

ददरी मेला स्पेशल: कार्तिक कल्पवास शिविर में कवि सम्मेलन, विदेशिया नाटक का मंचन आज

बलिया. आज 16 नवम्बर मंगलवार को कार्तिक कल्पवास शिविर में भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर का विश्वविख्यात नाटक विदेशिया का मंचन जागरुक संस्थान बलिया के द्वारा 5 बजे सायं से होगा. भृगु-दर्दर क्षेत्र में …

स्कूलों में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन रविवार को बाल दिवस के रुप में मनाया गया. वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेकवारी में आयोजित बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी में अभिभावकों की भीड उमड़ पड़ी. मेले में छात्र छात्राओं ने अनेक स्टाल लगाए थे.

ददरी मेला 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक, प्लास्टिक पर रहेगी रोक

ददरी मेले के आयोजन के सम्बन्ध में सीडीओ प्रवीण वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की. उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक कुल 25 दिनों तक यह मेला लगेगा.

लोक आस्था का पर्व छठ पर्व धूमधाम से मना, घाटों पर ड्रोन कैमरे से रही निगरानी

मनियर के चांदू पाकड़ बहेरा नाले के किनारे परशुराम स्थान सहित आदि छठ घाट बहुत ही रमणिक रहा. चांदू पाकड़ बहेरा तट पर तो छठ घाट की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी हो रही थी.

अस्तगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

छठ पूजा को देखते हुए 2 दिन पहले से ही नगर के साफ-सफाई पोखरा की सफाई नगर पंचायत द्वारा कराई गई थी. जैसे ही शाम हुआ अस्तगाम सूर्य की पूजा के लिए महिलाएं और औरतें बुजुर्ग सभी लोग गाजे-बाजे के साथ नगर पंचायत पोखर पर पहुंचने लगे और अस्तगाम सूर्य की पूजा की

पवित्रता एवं स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का पर्व भी है सूर्य षष्ठी

छठ व्रत अर्थात् सूर्य षष्ठी का व्रत आज एक अन्तर्राष्ट्रीय महापर्व का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। सूर्य षष्ठी का व्रत अपने में अनेक आयामों को समेटे हुए है।

आनन्द विहार टर्मिनस-कटिहार वाया बलिया पूजा विशेष गाड़ी कल से

रेलवे प्रशासन ने आगामी पूजा त्योहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिये 09644 आनन्द विहार टर्मिनल-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी का संचालन आनन्द विहार टर्मिनस से 31 अक्टूबर, 2021 को तथा 09643 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस से कटिहार से 01 नवम्बर, 2021 को 01 फेरे हेतु किया जायेगा.  इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.

श्री नरहेजी पीजी कॉलेज में ‘सुरक्षित महिला – सुरक्षित भारत’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह के उद्बोधन से हुआ. प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक कला प्रधान देश है. यहां की कलाकृतियां दुनिया में प्रसिद्ध है. रंगकर्मी अपने हुनर के बदौलत बालू और रेतो पर भी अपने कला का प्रदर्शन कर रहे है.

कबड्डी प्रतियोगिता में औंदी ने जीता उद्घाटन मुकाबला, दिवा रात्रि प्रतियोगिता में 20 टीमें

दिवा रात्रि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अजीत राय ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मुख्य अतिथि अजीत राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल से स्वास्थय व अनुशासन के साथ नेतृत्व के गुणों का भी विकास होता है.

प्राचीन रामलीला समिति के तत्वाधान में भरत मिलाप कार्यक्रम सम्पन्न

अपने उद्बोधन में थानाध्यक्ष ने कहा कि मानव जीवन में राम की अहम भूमिका है. जो व्यक्ति जीवन में प्रभु श्रीराम को अपना आदर्श मानते है, वे कभी संघर्षों से पीछे नहीं हटते तथा हमेशा सफल जीवन जीते है. उन्होंने कहा कि रामायण जीवन जीने की सीख प्रदान करती है.

जल जमाव एवं दीपावली में होने वाली आतिशबाजी से घातक हो सकता है बलिया में प्रदूषण – डा० गणेश पाठक

इस वर्ष तो बाढ़ एवं जल जमाव अपने भयंकर रूप में अपना दुष्प्रभाव दिखा रखा है. पूरा बलिया नगर ही नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में जल जमाव की समस्या विकट रूप धारण किए हुए है. जल जमाव से नालियां जाम होकर बजबजाने लगी हैं, कुड़ा- कचरा सड़ कर दुर्गंध देने लगा है.