Skip to content
2 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • स्कूलों में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

स्कूलों में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन रविवार को बाल दिवस के रुप में मनाया गया. वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेकवारी में आयोजित बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी में अभिभावकों की भीड उमड़ पड़ी. मेले में छात्र छात्राओं ने अनेक स्टाल लगाए थे.
Central Desk 14 November, 2021 1 minute read
baal divas nagra(1)

नगरा, बलिया. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन रविवार को बाल दिवस के रुप में मनाया गया. वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेकवारी में आयोजित बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी में अभिभावकों की भीड उमड़ पड़ी. मेले में छात्र छात्राओं ने अनेक स्टाल लगाए थे. बच्चों के हाथों बने चाट फुल्की , हलवा, सेवई , मिठाई का अभिभावकों ने आनंद लिया. मेले का शुभारंभ भाजपा के जिला मंत्री आलोक शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर किया. विज्ञान प्रदर्शनी में जल संरक्षण, गोबर गैस, कैल्सियम कार्बोनेट गैस, मानव पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, प्रकाश प्रदूषण, गांव व शहर की तुलना, क्रिकेट स्टेडियम, भारत का मैप आदि की जम कर सराहना की गई.

इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी, योगेंद्र प्रसाद , रामबिलास राजभर, हियुवा नेता राजीव सिंह चंदेल, राजू सोनी, जयप्रकाश जायसवाल, एबीवीपी के अतुल बाबा, धीरज तिवारी, रोहित आदि मौजूद रहे.

(नगरा से संवाददाता संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

 

 

सिकंदरपुर, बलिया. उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति समर्पित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लीलकर सिकंदरपुर में बाल दिवस कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष धनंजय मिश्र, प्रबंधक अजय कुमार मिश्र एवं प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू को माल्यार्पण करके किया. इस दौरान प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने बच्चों के प्रति पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रेम, स्नेह एवं विचारों को संबोधित किया. तदोपरांत कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, मदर टेरेसा, चाणक्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, प्रोफ़ेसर, अध्यापक, आदि का बहुत ही मनमोहक अभिनय कर बहुत ही तालियां बटोरी. इस अवसर पर विद्यालय में बहुत ही आनंदमय वातावरण रहा. इस कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक अरविंद शर्मा के द्वारा किया गया तथा समापन में अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गुप्ता एवं उनकी सहयोगी नीतू मिश्रा तथा सभी छात्र छात्राओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिया. इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, तनमन राय, अमित राय, योगेश तिवारी, अमृत मिश्रा, आदित्य कुमार, शत्रुघ्न जयसवाल, प्रज्वल राय, पंकज मिश्रा, अंजना राय, वंदना चौबे प्रिया पाण्डेय, बिंदा गौतम आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.
(सिकंदरपुर से संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

 

बांसडीह, बलिया.आधुनिक भारत के निर्माता आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती और बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एव उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी के नगर के जगदीशपुर पानीटंकी स्थित आवास पर किया गया. जिसमे छोटे बच्चों को नेता प्रतिपक्ष द्वारा गुलाब का फूल देकर बाल दिवस की शुभकामना दिया गया।और बच्चों ने भी नेताप्रतिपक्ष को गुलाब का फूल भेंट किया.

इस अवसर पर उपस्तित लोगो को संबोधित करते हुए रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि प. जवाहरलाल नेहरू के पूरे परिवार का इस देश को आजाद कराने में योगदान अतुलनीय है. उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही आजादी के बाद देश तीब्र गति से विकास की दौड़ लगाते हुए कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना. प. नेहरू का परिवार उस दौर में एक सुबिधा सम्पन्न परिवार था लेकिन उनके पूरे परिवार ने उस वक्त उन सुविधाओं का त्याग कर जेल की कोठरी को चुना जिससे देश की आजादी की लड़ाई सफल हुई. लेकिन आज़ादी की लड़ाई के समय जिनका योगदान नगण्य रहा है आज वही लोग आजादी के दीवाने नेहरू जी जैसे लोगो के खिलाफ अनर्गल बाते बोल रहे है जो निन्दनीय है। और सेनानियों के अपमान भी है. जिसे देश के लोग कतई बर्दाश्त नही करेंगें. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह संचालन पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने किया.
इस अवसर पर अशोक यादव,अमित सिंह,रितेश कुमार, प्रवीण सिंह,अभिषेक पाण्डेय, पिंटू कुमार,आदि उपस्थित रहे.

 

(बांसडीह से संवाददाता रवि शंकर पाण्डेय)

Tags: बाल दिवस सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में डाक्टरों के आपसी विवाद के चलते काम-काज ठप, नहीं हो पा रहा मरीजों का इलाज
Next: शहीदों को याद कर जवानों की सलामती के लिए जलाये 1101 दीप

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

You may have missed

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Flood boat
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

General Desk 1 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.