Category: Featured Story
मंगलवार को देवी दुर्गा का पट खुलने के बाद श्रद्धालु अगले चार दिनों तक माता की विशेष आराधना में लीन हो जायेंगे. पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को माता का विहंगम दर्शन प्राप्त होगा. बुधवार को महाष्टमी में माता महागौरी की पूजा के साथ श्रृंगार पूजा भी किया गया. इसी दिन मध्य रात्रि में महानिशा पूजा कर भक्त माता की विशेष अनुकंपा पाएंगे. वहीं महानवमी (गुरुवार) को सिद्धिदात्री माता का पूजा दुर्गा सप्तशती पाठ का समापन हवन पुष्पांजलि व कन्या पूजन किया जाएगा.
बुधवार को इब्राहिमाबाद गांव के पूरब कुकूरिया बाबा के स्थान पर इकट्ठा अपने खेतों को निहारते गांव के किसान, लगान पर खेती किसानी करने वाले लोग तथा खेतों में मजदूरी करने वाले काफी संख्या में कृषि मजदूर पुरुष और महिलाओं जिनमें धनंजय सिंह, हरि नारायण सिंह, ददन सिंह, सोनू सिंह, मंगल सिंह, गीता देवी, मंझरिया देवी आदि ने बताया कि पिछले तीन साल से बरसात बाढ़ व सीपेज का पानी हमारे गांव के लगभग डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फाइल जा रहा है. इस साल और भी ज्यादा पानी बढ़ा है.
नगरा थाना क्षेत्र के नरही के पंडितपुरा मौजे में 24 अगस्त 2021को सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मार पीट हो गई, जिसमें दोनों पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मारपीट में एक पक्ष के 40 वर्षीय परमानंद को गम्भीर चोट आई थी. दोनों पक्ष थाने पर गया किन्तु आरोप है कि पुलिस परमानन्द के पक्ष को थाने से भगा दिया. वहीं दूसरे पक्ष के लोगो का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा भी दर्ज कर ली. घायल युवक को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए, जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
शांतिकुंज हरिद्वार सें आई टोली में डी पी सिंह, दिलथर यादव व विजेन्द्र नाथ चौबे नें संयुक्त रूप से कोरोना महामारी से बचाव, भारतीय संस्कृति, भारतीय परंपरा, पर्यावरण संरक्षण, बच्चों में संस्कार, नशा से मुक्ति, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण व समाज निर्माण आदि अनेक विषयों पर उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विस्तार पुर्वक उनका मार्गदर्शन किया.
गाँधीजी ने कहा है कि, ” मैं आपको एक मंत्र दे रहा हूँ. जब भी आप संशग्रस्त हों अथवा भ्रमित हों तो या स्वार्थ से वशीभूत हो जाएँ तो आप यह उपाय करके देखिए- “आप अपने सामने आए हुए किसी अति दरिद्र असहाय एवं लाचार व्यक्ति का चेहरा अपने आँखों के सामने लाइए और आपने जो योजना तैयार की है, उस योजना से वह व्यक्ति लाभान्वित होगा कि नहीं? आप स्वयं से ऐसा प्रश्न कीजिए. इस प्रश्न को जो उत्तर मिलेगा, वही वास्तव में विकास एवं प्रगति को मापने का मापक होगा.”
