Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया, बलिया. पालतू कुत्ता खूंखार हो गया और उसने एसडीएम बैरिया को इस कदर काट दिया कि वह हाथों से सिग्ननेचर करने की स्थिति में भी नहीं हैं। कुत्ते से घायल हुए एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने अपनी छुट्टी के आवेदन पत्र में दस्तखत की जगह अंगूठा लगाया है.
एसडीएम का यह आवेदन पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र बैरिया तहसील के उपजिलाधिकारी (SDM) आलोक प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी को भेजा गया अवकाश आवेदन है। पत्र में उन्होंने इलाज के लिए आठ दिनों की छुट्टी मांगी है, लेकिन आवेदन के अंत में हस्ताक्षर की जगह अंगूठा निशान लगाए जाने को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है।
आवेदन पत्र के अनुसार SDM आलोक प्रताप सिंह को उनके पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे गंभीर घाव हो गया है। उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन घाव से खून का रिसाव और तेज दर्द बना हुआ है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी है।
SDM ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि हाथों में चोट और प्लास्टर होने के कारण वह अपने दैनिक कार्यों को करने में भी असमर्थ हैं। इसी वजह से उन्हें आवेदन पत्र पर अंगूठा निशान लगाना पड़ा।
बताया गया कि एसडीएम के पालतू कुत्ता होली पर मिलने आए उनके माता-पिता पर भौंकने लगा था. एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने कुत्ते को पट्टे से पकड़ रखा था, इसी दौरान उसने उनका एक हाथ जबड़े में दबा लिया. इसके बाद उन्होंने दूसरे हाथ से छुड़ाना चाहा तो उसने दूसरे हाथ को भी घायल कर दिया.
एसडीएम आलोक प्रताप सिंह 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और उन्होंने 2024 में बलिया में ज्वाइन किया था। उनके अवकाश पर जाने से बांसडीह के न्यायिक एसडीएम संजय कुशवाहा को बैरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


