शहीद किसी जाति-धर्म का नहीं होता है. यह बात सांसद नीरज शेखर ने दुबहड़ यादव डेरा में शहीद आरके यादव की तीसरी बरसी पर उनकी मूर्ति के अनावरण के समय कही.
शहीद किसी जाति-धर्म का नहीं होता है. यह बात सांसद नीरज शेखर ने दुबहड़ यादव डेरा में शहीद आरके यादव की तीसरी बरसी पर उनकी मूर्ति के अनावरण के समय कही.
मुरली छपरा में टापू में फंसे चार लोगों को NDRF की टीम ने रात में ही सुरक्षित बाहर निकाल परिवार के पास पहुंचा दिया. दुबेछपरा में NDRF की दो टीमें तैनात हैं.
ओझवलिया में आयी भीषण बाढ़ से गांव और मुहल्लों में संकट पैदा हो गया है. पूरा गांव टापू बन गया है. सम्पर्क मार्ग टूटने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.
बाढ़ और कटान के कारण दुबेछपरा जैसे एक टापू बन गया है. घर के चारों ओर फैला पानी घरों से इसे देख रहे हैं लोग. कुछ सोच नहीं पा रहे कि क्या करें और क्या नहीं.
बाढ़ के कारण उदई छपरा टापू में तब्दील हो गया है. लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है. सुबह से ही लोग भूखे हैं. गांव में मकानों का गिरना जारी है.
उदईछपरा गांव के उपाध्याय टोला में अभी अभी एक इमारत गिर गयी है. ये दो मंजिला इमारत है. ये मकान प्रेम उपाध्याय का है.
राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि विकास का सफर तो अभी शुरू हुआ है. भाजपा में मुझे काफी स्नेह-सम्मान मिल रहा है.उन्होंने बलिया की जनता का भी आभार जताया.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कालेज के प्रांगण में शिक्षकों ने राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर का स्वागत किया. ‘शहीदों के सपने कितने पूरे,कितने अधूरे’ विषयक गोष्ठी पर बतौर मुख्य अतिथि नीरज शेखर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.
पिछली दो रातों में गोपालपुर गांव के कई मकान गिरे. प्रशासन की तरफ से राहत कार्य की व्यवस्था नहीं दिख रही है. लोग चिन्तित हैं.
कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर उसके मालिक को सौंप दी. पुलिस ने वह बाइक पैशन प्रो जून महीने में ही वाहन चेकिंग के दौरान बरामद की थी.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
उदई छपरा और गोपालपुर गांव बंधा से बिल्कुल सटे होने से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. वहां के लोगों ने एनएच-31 के दोनों किनारों पर शरण ले रखा है.
अल्पसंख्यक संवर्ग के बच्चों की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यशाला मे सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के खाते खुलवा लिए जाएं.
नगर पंचायत के लोगों को बिजली, सड़क, नाला, शौचालय,और प्रधानमंत्री आवास की सुविधायें मिल रही हैं.
देश के तमाम रेलवे स्टेशनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज में सबसे ऊंचा तिरंगा बलिया रेलवे स्टेशन पर लगाये जाने की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है.
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में गायघाट की टीम नें बसरिकापुर को हराकर शील्ड जीता. सात दिनों तक चले मुकाबले में 10 टीमों ने शिरकत की.
सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में “यादगारें ईमामे हुसैन ईस्लामियाँ कमेटी”के तत्वावधान में मोहर्रम के तीजा पर खेल मुकाबले में वारसी अखाड़ा ब्यासी अव्वल रहा.
इलाके के कई गांवों के करीब 1500 ग्राहकों के 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार एक क्रेडिट सोसाइटी के स्थानीय शाखा प्रबंधक को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है.
सुबह चार बजे से जारी गंगा के उफान ने बैरिया तहसील के केहरपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग का बाकी हिस्सा लील लिया. पानी की टंकी गंगा में समा गयी