Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • घोषित राहत से दूर हैं बाढ़ पीड़ित
  • ब्रेकिंग न्यूज

घोषित राहत से दूर हैं बाढ़ पीड़ित

गांवो के अंदर रुके लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है. इस बार दुबेछपरा और केहरपुर के 500 बाढ़ पीड़ितों में ही राहत सामग्री बंट रही है.
Assignment Desk 19 September, 2019 1 minute read
Relief-Package

बैरिया: दुबेछपरा में वर्ष 2017 में रिंग बंधा बनाने की मांग को लेकर निर्मित मानव श्रृंखला के एक चौथाई के बराबर बंधा कट गया है. मानव श्रृंखला की लंबाई की दोगुनी लंबाई में रामगढ़ से पांडेपुर ढाला तक एनएच पर बाढ़ृ-कटान पीड़ित ने आश्रय लिया है.उदईछपरा के रविरंजन, राम परसन सिंह, प्रेम उपाध्याय, भरत उपाध्याय, शत्रुघ्न उपाध्याय, नागा उपाध्याय, बासुदेव उपाध्याय के घर गिरे हैं.

इस बीच 18-19 सितंबर की दरमियानी रात गंगा में पानी बढ़ गया. उदई छपरा में बड़े बाबू के टोला में करीब आधा दर्जन मकान डूब गए. प्रसाद छपरा, बुधन चक सहित करीब एक दर्जन गांवों में रातों-रात पानी भर गया. लोग परिवार और पशुओं के साथ बंधे पर आ गए. बाढ़ का पानी अब बैरिया संसार टोला तटबंध (बिड़ला बांध और एनएच-31 के करीब पहुंच चुका है.

रामगढ़ से टेंगरहीं ढाला के बीच गंगा नदी और एनएच-31 के बीच बसे गांव और खेत जलमग्न हो गए हैं. हर और अफरा-तफरी मची है. रात में जिन गांवों में पानी घुसा वहां नाव की व्यवस्था नहीं हो सकी थी.

रही राहत सामग्री बांटने की बात तो यह दुबेछपरा बंधे तक ही सिमट कर रह गयी है. जिला प्रशासन द्वारा 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो भुना चना, 2 किलो दाल, आधा किलो नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम धनिया, एक एक मोमबत्ती और माचिस की पैकेट, 10 पैकेट बिस्कुट, 1 लीटर रिफाइन तेल दुबेछपरा बंधे पर शरण लिए 500 लोगों और केहरपुर के 500 बाढ़ पीड़ितों में बंटवाया गया.

बाढ़ राहत सामग्री 2019 लिखे पैकेट पर दर्ज गत्ते से बाहर 10 किलो आलू और पांच किलो लाई पीड़ितों को नहीं बांटे गये. बाढ़ से प्रभावित दुबेछपरा, उदई छपरा और गोपालपुर गांव में भीतर रुके लोगों के लिए एनडीआरएफ और पीएसी की टीम की ही सुविधा है. भोजन के लिए बंधे के पास बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह लंगर चला रहे हैं.

वहीं, डीजल न मिलने से अधिकांश खड़ी ही रहीं. दुबेछपरा में जिला प्रशासन द्वारा छोटी बड़ी कुल 22 नाव लगाई गई हैं. लेकिन बिना इंजन वाली 3 नावें ही चलती दिखीं. पूछने पर नाविक जयराम चौधरी और महेंद्र चौधरी ने बताया कि वे लोग डीजल के लिए तहसील पर गए थे लेकिन नहीं मिला.

नाविकों ने वर्ष 2013 से ही बाढ़ में काम करने के बाद भी भाड़ा बकाया होने की शिकायत की. पूछे जाने पर एसडीएम बैरिया दुष्यंत कुमार ने बताया कि डीजल की पर्ची यहीं से बंटेगी.

Tags: राहत

Post navigation

Previous: शहादत व्यर्थ नहीं जाती : नीरज शेखर
Next: बलिया के बहुचर्चित रागिनी हत्याकांड में चारों अभियुक्त दोषी करार

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.