पांडेपुर गांव में सुबह करीब 5 बजे महाजन मिश्र के घर में जंगली सूअर घुस जाने से परिवार वालों में हड़कंप मच गया.लोग अंधेरे और बाढ़ के पानी से घिरे हैं.
पांडेपुर गांव में सुबह करीब 5 बजे महाजन मिश्र के घर में जंगली सूअर घुस जाने से परिवार वालों में हड़कंप मच गया.लोग अंधेरे और बाढ़ के पानी से घिरे हैं.
पिछले दो दिनो में घाघरा के बढ़ते जलस्तर को देख इलाके के तटवर्ती गांवों के लोग सकते में हैं. बाढ़ की कहर से बचने के लिए लोग ठिकाने की तलाश में जुट गये है.
बलिया शहर के महावीर घाट, शनिचरी घाट की सड़कों पर बाढ़ का पानी फैल गया है. बलिया शहर के भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोग परेशान हैं
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
NDRF ने बलिया के हाथी नाला से युवक का शव निकालकर प्रशासन को सौंप दिया. युवक की पहचान अरुण कुमार (32) पुत्र मदन कुमार के रूप में हुई है.
उदई छपरा से एक बार फिर कई लोगों के मकान गिरने की खबर आ रही है. बैरिया के पास के उदयी छपरा में पिछले हफ्ते ही कुछ घरों के बाढ़ के चलते ढह जाने की खबर आयी थी.
उदय छपरा के उपाध्याय टोला में भीषण कटान के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई. NDRF की टीम ने लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
बिहार की एसटीएफ टीम ने दारोगा-सिपाही हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.लोकेशन का पता चलने पर टीम ने बांसडीह कोतवाली पुलिस से संपर्क सहयोग मांगा
बलिया के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गंगा और घाघरा नदी के जलस्तर लगातार बढ़ रहे हैं. विज्ञप्ति में बक्सर,गायघाट, डीएसपी हेड, चांदपुर. माझी और पिपराघाट के पैमाइश में जलस्तर बढ़ने के बारे में बताया गया है.
एनएच 31 के प्रसाद छपरा ढाला पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों पर 13 सितंबर की सुबह जंगली सूअर ने हमला कर दिया. एक किशोर, दो वयस्क और एक घोड़ा घायल हो गये.
NDRF टीम रिंग बांध के घेरे के गांवों में लाउडस्पीकर से जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दे रही है. लोगों से जल्दी किसी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह रही है.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल हुआ. यहां कुल चार पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गया .सीओ रसड़ा केपी सिंह और भीमपुरा एसओ फोर्स के साथ पहुंच छानबीन में जुट गये.
विधायक रामगोविन्द चौथरी ने कहा कि सही बात कहने और लिखने पर 11 पत्रकारों पर केस दर्ज किया गया है. उन्होंने राज्य सरकार के असफल होने की बात कही.
बांसडीह के नये कोतवाल के रूप में राजेश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है. यहां के कोतवाल गगनराज सिंह का स्थान्तरण नरही के लिये हो गया है.
बाढ़ पीड़ितों की प्रशासनिक स्तर पर मदद नहीं की जा रही है.अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं. पानी और खाना भी नहीं मिल रहे हैं.
जिले के चर्चित रागिनी हत्याकांड में न्यायालय अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश चंद्रभानु सिंह की अदालत ने गुरुवार को रागिनी हत्याकांड की सुनवाई करते हुए कृपाशंकर तिवारी समेत चार को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया.
गांवो के अंदर रुके लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है. इस बार दुबेछपरा और केहरपुर के 500 बाढ़ पीड़ितों में ही राहत सामग्री बंट रही है.