कोषागार कर्मियों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी काली पट्टी बांधकर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया.
कोषागार कर्मियों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी काली पट्टी बांधकर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया.
नियमित बिजली सप्लाई की मांग पर जारी अनशन देर रात लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. एसडीएम और अन्य अधिकारियों नेअभिजीत को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया.
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र शेखर ने गत जुलाई में राज्यसभा तथा सपा से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद भाजपा में शामिल हो गये थे. वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे.
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों की बैठक में उद्योग को बढ़ावा देने और स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए DM भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि बेहतर औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों की समस्याएं प्राथमिकता के साथ सुलझानी होंगी.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
नगरा गडवार मार्ग के चोगड़ा बाजार के पास देर शाम एक ठेले को बचाने मे पिकअप और कमांडर जीप की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल हो गये.
कोषागार कर्मियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपना आंदोलन शुरू किया. इसके बाद मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह को अपने मांगपत्र के साथ ज्ञापन सौंपा.
स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित बीआरसी पर शिक्षकों ने प्रेरणा ऐप के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. प्रेरणा एप सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद की.
सिकंदरपुर: बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं. शहर से लेकर गांव तक वही हाला है. इसको लेकर लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि जब विभाग समय से बिजली बिल वसूल रहा है तो पूरी सप्लाई क्यों नहीं दे रहा है.
परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा ऐप लागू करने के विरुद्ध शिक्षा क्षेत्र बैरिया के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बुधवार को बीआरसी प्रांगण में बैठक कर सरकार से इसे वापस लेने की मांग की.
बैरिया: गंगा व घाघरा के कटान में डूबे एक दर्जन विद्यालयों के भवन दोबारा नयी जगहों पर नहीं बनने से विद्यार्थी भटक रहे हैं. वहीं इन विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों से संबद्ध कर बेसिक शिक्षा विभाग चुप बैठ गयी है.
नए राजाज्ञा के अनुसार परिषदीय स्कूलों की बिल्डिंग ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की निधि से होना है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार की अपर सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है. फिर भी इन विद्यालयों के निर्माण के लिए पहल नहीं की जा रही है.
सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप दुबे ने अपनी टीम के साथ दो लोगों को तीन किलो गांजा के साथ सुरेमनपुर स्टेशन तिराहा से गिरफ्तार कर लिया. दोनों डेढ़-डेढ़ किलो गांजा लेकर ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे.
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
ताजिया देखने जा रही बेचन छपरा गांव दो सगी बहनों के ऊपर बिजली का खंभा गिर गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई. छोटी बहन की मौत हो गयी.
कोषागार के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन बुधवार से शुरू हो जायेगा. कोषागार कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य कोषाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा.
मवेशी चोरी से परेशान पशुपालकों ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा. विधायक ने SP को फोन कर जानकारी देकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा.
मुहर्रम की दसवीं तारीख पर मंगलवार को सुबह मातमी जुलूस निकाला गया. जुलूस में इमाम हुसैन की याद में मातम मनाया गया. जुलूस में अनेक लोग शामिल हुए.
मातमी त्योहार मुहर्रम के मौके पर पंचायत चुनाव का असर भी देखा गया. पंचायत चुनाव में संभावित प्रधान पद के प्रत्याशी ताजिया जुलूस में हरी पगड़ी बांधकर अगवानी करते दिखे.
पैगम्बर हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मुहर्रम की नौवीं तारीख की रात ११ बजे चकमिरान हुसैनाबाद में अंगारों पर चलकर मुस्लिम भाइयों ने मातमपुरसी की.