शरारती तत्व ने गेहूं की खड़ी फसल में लगाई आग

किसान अलगू यादव पुत्र स्वर्गीय राधा यादव निवासी भड़सर बटाई के रूप में 2 किसान वीरेंद्र सिंह एवं कन्हैया मिश्रा से खेत बटाई के रूप में लेकर गेहूं की खेती किया था. दोनों किसानों के साथ संयुक्त रूप से 1050 बोझ गेहूं हुआ रात्रि में 12 बजे अपने घर लौट आया, फिर 3 बजे भोर में जब गया तो खलिहान में चारों तरफ धुआ एवं आग फैला हुआ था. यह देख उसके होश उड़ गए. अपनी छाती पीटता हुआ घर वापस लौटा एवं दोनों किसानों को इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी.

सिकंदरपुर, रेवती और बेल्थरारोड में खेत में लगी आग, फसल हुई राख

सिकंदरपुर, बलियाः स्थानीय गांव के पूरब पुरवे में खड़ी गेंहू के खेत में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई. तेज पछुवा हवा के कारण आग ने देखते देखते ही विकराल रूप धारण …

मनियर बस स्टैंड पर कुछ फल की दुकानों को छोड़ मनियर पूर्णतया बंद रहा

मनियर गुदरी बाजार, परशुराम स्थान, बड़ी बाजार ,सदर बाजार ,मनियर चाँदू पाकड़, राजाराम सिंह मार्केट, मनियर इंटर कॉलेज के सामने की दुकानें, मनियर बस स्टैंड की दुकानें अधिकांश बंद रही.

बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने निर्माणकार्य में मानक की अनदेखी का लगाया आरोप

राष्ट्रीय राज मार्ग 31 और रेवती-सिकंदरपुर मार्ग के मरम्मत कार्य पर बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने निर्माण में मानक के अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांचोपरान्त कार्यवाही की मांग की है. बगैर पीच उखाड़े पीच पर पीच करने को गलत बताया है. श्री अचंल गुरुवार को बैरिया डाक बंगला मे पत्रकारों से रूबरू थे.

रेवती: निशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन

सुबह 10 बजे से रोगियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ और चिकित्सकों के द्वारा अपराह्न तक दवाएं लिखी जाती रही. डॉ. एके यादव, डॉ. एके केशरी, डॉ. डी भारद्वाज,डॉ जेपी वर्मा ,डॉ मनीषा मिश्रा,डॉ विकास कुमार,डॉ बीके यादव, डॉ.यूके तिवारी ने रोगियों तथा उनके रोग के लक्षणों की विस्तार से जानकारी के बाद दवा लिख कर परहेज आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

स्वास्थ मेले का आयोजन 18 से 23 अप्रैल तक, अवैध खनन पर कार्यवाही

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 13 अप्रैल 2022 को उपजिलाधिकारी बैरिया, क्षेत्राधिकारी बैरिया एवं खनन अधिकारी बलिया की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन वपरिवहन  में लिप्त वाहनों पर कार्यवाही की गयी.

रसायन विज्ञान के पेपर लीक मामले में आंतरिक सचल दस्ता की मुख्य भूमिका

मनियर, बलिया. मनियर में रसायन विज्ञान इंटर के प्रश्न पत्र लीक मामले में अब भी दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं. इस मामले में मनियर थाना क्षेत्र के जय जगदीश इंटर कॉलेज निपनिया का …

पत्रकारों की रिहाई के लिए मनियर में कैंडल मार्च निकला

मनियर क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार, सामाजिक संगठन ,सामाजिक चेतना समिति के लोग एवं समाजवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्‍त पत्रकार संघर्ष समिति के बैनर तले कैंडिल मार्च मंगलवार की शाम को निकाला

प्रश्न पत्र की हल कापी व्हाट्सएप पर आदान प्रदान करने के मामले में तीन गिरफ्तार

सूचना पर मनियर पुलिस मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर मठिया गांव में सोमवार को परीक्षा पीरियड में पहुंची. जहां 5 लोग बैठकर प्रश्न पत्र की कॉपी हल कर रहे थे तथा मोबाइल से हल कापी का भी आदान प्रदान की जा रही थी. मौके से मनियर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया तथा 2 लोग पुलिस देखकर भागने में सफल रहे.

23वीं राष्ट्रीय यूथ वाॅलीबाल चैम्पियनशिप 11 से 16 अप्रैल तक, यूपी यूथ पुरूष टीम के मैनेजर नीरज राय

नीरज जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन बलिया की तदर्थ समिति के सदस्य हैं तथा बेसिक शिक्षा परिषद में प्रधानाध्यापक के पद पर सेवारत हैं. नीरज जनपद के ग्राम सभा नरहीं के निवासी हैं.

आजादी के महानायक मंगल पांडे को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

नगर पंचायत रेवती के नामित सदस्य भोला ओझा ने कहा कि 30 जनवरी 1831 को नगवा, बलिया में जन्मे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय ने अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए 8 अप्रैल 1857 को हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर अपने प्राणों की आहुति दे दी. राष्ट्रभक्ति धारा बहाने और सोए भारत को जगाने वाले मंगल पांडे ने अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध आवाज उठाई.

पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन

पेपरलीक मामले में फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार तीनो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने,दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी व जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने बाह पर काला पट्टी बांधकर,और हांथ में तख्तियां लेकर बैरिया डांक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया.

मनियर: गंगा सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्टफोन

महाविद्यालय के व्यवस्थापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष में 359 छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन है. और 300 स्मार्टफोन आये हैं जिनका वितरण किया गया. शेष लोगों को अगले टर्म में स्मार्ट फोन आने पर दिया जाएगा.

मंगल पांडे के चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत-के के पाठक

विचार मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि बलिया के विकास एवं सामाजिक समरसता तथा बेलगाम अधिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए आज जनपद के प्रत्येक लोगों में मंगल पांडे के चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत आ पड़ी है. कहा कि अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बागी बलिया की धरती जानी पहचानी जाती है. इस पर परंपरा को कायम रखने की जरूरत है.

महिला का पर्स छीनकर भागे बाइक सवार

महिला के पर्स में दो पासबुक दो आधार कार्ड 6000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था. घर जाकर रोती बिलखती महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तो महिला का पति अर्जुन यादव लालगंज पुलिस चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी और आज गुरुवार को तहरीर भी दे दी है. घटनास्थल के इर्द-गिर्द के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार-पांच माह से आए दिन बाजार से वापस लौट रहे लोगों जिसमें खासकर महिलाओं को बदमाश निशाना बनाते हैं और उनका मोबाइल रुपये, कान व गले में के सोने चांदी के आभूषण बाइक सवार बदमाश बेखौफ छिनैती कर ले रहे हैं.

नरहीं: गंगा में नहाने गये बुजुर्ग की डूबने से मौत

नरहीं थाना क्षेत्र में बड़का खेत पलिया खास गांव निवासी राजनारायण सिंह 68 वर्ष गुरुवार को गांव के बाहर गंगा के छाड़न में दोपहर 12 बजे स्नान करने गए कि अचानक गहरे पानी में चलें गये. ग्रामीणों की तत्परता से एक घंटे बाद ही उनको पानी से बाहर निकाल लिया गया तब तक दम तोड़ चुके थे.

युवाओं को तकनीक से जुड़कर समय का सदुपयोग करना चाहिए- एसडीएम

एसडीएम ने कहा कि परिश्रम के बल पर ही सफलता प्राप्त होती है. ऐसे में आप सभी सार्थक दिशा में कठिन परिश्रम करें. सफलता आपके कदम चूमेगी.

बलिया में पत्रकारों की रिहाई के लिए जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन

बेल्थरारोड, बलिया.स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन की संख्या में पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला प्रशासन के …

मदरसों में पढ़ाई जाएगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवन गाथा- दानिश आजाद अंसारी

सुखपुरा, बलिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए कैबिनेट बैठक बलिया के विकास पर भी चर्चा हुई. इसकी जानकारी देते हुए यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि सरकार …

Bansdih police arrested 9 warrantees

नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने धारा 354 आईपीसी और 9एम/10 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. रेवती पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को उक्त धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया.