Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • स्वास्थ मेले का आयोजन 18 से 23 अप्रैल तक, अवैध खनन पर कार्यवाही
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

स्वास्थ मेले का आयोजन 18 से 23 अप्रैल तक, अवैध खनन पर कार्यवाही

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 13 अप्रैल 2022 को उपजिलाधिकारी बैरिया, क्षेत्राधिकारी बैरिया एवं खनन अधिकारी बलिया की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन वपरिवहन  में लिप्त वाहनों पर कार्यवाही की गयी.
Central Desk 15 April, 2022 1 minute read
Dm ballia take action on illegal mining and transportation

बलिया. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के सभी ब्लॉकों में दिनांक 18 से 23 अप्रैल 2022 के बीच ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों के आयोजन के लिए एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के अध्यक्षता में किया गया.

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलो के आयोजन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा. साथ ही अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए विभाग से सम्बन्धित सेवाओं को उपलब्ध कराते हुए जनसमुदाय को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी.

इस मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं जैसे- मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर सचारी रोगों से सम्बन्धित सेवाएं प्रदान करना एवं प्रचार-प्रसार करना. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना. मेलों में उपस्थित लोगों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य आई डी कार्ड बनाने की सुविधा देना. स्वस्थ रहने के लिए उच्चतम स्वास्थ्य एवं उचित व्यवहार अपनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करना. रोगों की शीघ्र पहचान हेतु स्क्रीनिंग परीक्षण, औषधि एवं जाच सुविधा के साथ आवश्यकतानुसार संबंधित विशेषज्ञ से टेली कसलटेंसी प्रदान करना तथा सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है.

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन जनपद में   18 अप्रैल 2022 से 23 अप्रैल 2022 के मध्य प्रत्येक ब्लॉक स्थित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाई पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना है. जिसके अंतर्गत 18 अप्रैल को दुबहड़, बेलहरी (सोनवानी), रेवती के सीएचसी तथा 19 अप्रैल को कोटवा, मुरली छपरा के सीएचसी और 20 अप्रैल को सोहाव, चिलकहर,हनुमानगंज के सीएचसी एवं 21 अप्रैल को गड़वार, नगरा, रसड़ा के सीएचसी तथा 22 अप्रैल को सियर, नवानगर,पंदह के सीएचसी और 23 अप्रैल को बांसडीह, बेरूवारबारी तथा मनियर के पीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा.

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले के आयोजन हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी जायगी जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी (संयोजक) के अतिरिक्त सहयोगी विभागों के सम्बन्धित अधिकारी सम्मिलित होंगे.

इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन एवं अनुश्रवण हेतु ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक समिति बनायी जायगी। खण्ड विकास अधिकारी / प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा उक्त समिति में समन्वयक के रूप में कार्य किया जायगा। साथ ही अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी द्वारा भी समिति के सदस्य के रूप में सहयोग प्रदान किया जायगा.

अवैध खनन व परिवहन पर कार्यवाही

बलिया. जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 13 अप्रैल 2022 को उपजिलाधिकारी बैरिया, क्षेत्राधिकारी बैरिया एवं खनन अधिकारी बलिया की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन वपरिवहन  में लिप्त वाहनों पर कार्यवाही की गयी. कार्यवाही के दौरान अवैध लाल बालू का परिवहन कर रहे 4 अदद ट्रैक्टर ट्राली को थाना बॉसडीह के अभिरक्षा में दिया गया तथा साधारण मिट्टी के अवैध खनन में 2 ट्रैक्टर ट्राली / इम्फर एवं लाल बालू के परिवहन में 1 अदद ट्रैक्टर ट्राली को चॉददीयर चौकी की अभिरक्षा में जिलाधिकारी अग्रिम आदेश तक के लिए दिया गया है. इस तरह की कार्यवाही आगे में भी जारी रहेगी.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: स्वास्थ्य मेला

Post navigation

Previous: पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर 16 को बलिया बंद का एलान
Next: पत्रकारों के समर्थन में डीएम और एसपी का सयुंक्त रूप से पुतला दहन

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.