Category: बैरिया
बुधवार को इब्राहिमाबाद गांव के पूरब कुकूरिया बाबा के स्थान पर इकट्ठा अपने खेतों को निहारते गांव के किसान, लगान पर खेती किसानी करने वाले लोग तथा खेतों में मजदूरी करने वाले काफी संख्या में कृषि मजदूर पुरुष और महिलाओं जिनमें धनंजय सिंह, हरि नारायण सिंह, ददन सिंह, सोनू सिंह, मंगल सिंह, गीता देवी, मंझरिया देवी आदि ने बताया कि पिछले तीन साल से बरसात बाढ़ व सीपेज का पानी हमारे गांव के लगभग डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फाइल जा रहा है. इस साल और भी ज्यादा पानी बढ़ा है.
दोकटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर निवासी जितेंद्र ततवा 35 वर्ष पुत्र सिपाही ततवा गुजरात के जामनगर में किसी निजी कंपनी में मजदूर का काम करता था. गुरुवार को टिकट लेकर घर आने के लिए स्टेशन पर आया था. तब तक किसी ट्रेन के स्टेशन पर आते समय उसका पैर फिसल गया. और वह ट्रेन के जद में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
