मेगा क्रेडिट कैम्प में दो हजार लाभार्थियों को कुल 1.18 अरब का ऋण स्वीकृत

मेगा कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने सरकार की ऋण योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि, क्रेडिट गारंटी, पीएमईजीपी, आत्म-निर्भर योजना व केसीसी सहित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

महिला हेल्प डेस्क दुबहर ने असहाय वृद्ध पीड़ित महिला को दिलाया न्याय, पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ शिविर

बामा सारथी वेयरफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनरतले पुलिस लाइन के आर डी त्रिपाठी हाल के परिसर में नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं प्रथम उपचार जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया.

50 हजार नकद सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

दुबेछाप निवासी बाबू रमन माली पुत्र महेंद्र माली के घर लगभग 11:30 बजे के करीब घर में लगा बिजली के मेन बोर्ड से अचानक चिंगारी निकलने लगी. चिंगारी से निकली आग झोपड़ी को अपने बस में कर लिया.  जब तक गांव वाले व परिजन आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक पूरी झोपड़ी व टीनसेड में रखा घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया

बांसडीह में महिलाओं को दवाओं का वितरण व दुबहर में स्वास्थ्य जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बांसडीह, बलिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा सगठन द्वारा “आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस क्रम में आज …

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया जनपद वासियों को संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं. न केवल हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके उपरान्त उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है.

रोडवेज बस से बलिया पहुंचे परिवहन मंत्री, नजदीक से देखी सुविधाएं

परिवहन मंत्री दयाशंकर को एक आवश्यक बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ से बलिया आना था. वह बलिया के लिए निकले ही थे कि अचानक अपनी गाड़ियां छोड़ सरकारी बस से जाने का निर्णय लिया और अवध डिपो पहुंच गए. वहां से वॉल्वो बस में सवार हो गए. इससे बस के कर्मियों व रोडवेज के कर्मी भी हरकत में आ गए. सुबह करीब 6 बजे वह बलिया पहुंचे.

बलिया के पत्रकार विजय शंकर पांडे को काशी में मिला बाल गंगाधर तिलक सम्मान

पत्रकार विजय शंकर पांडे को तिलक सम्मान मिलने पर श्री राय ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री पांडे जी का सराहनीय योगदान रहा है. कई राज्यों के अनेक समाचार पत्रों के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता को ऊंचाई प्रदान की. वे लंबे समय तक दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण और बलिया लाइव के संपादकीय विभाग से जुड़े रहे. मूल रूप से बलिया के बसुधापाह गांव निवासी विजय शंकर पांडे अब काशी के होकर रह गए हैं.

रेड क्रॉस सोसाइटी और जेएनसीयू के सयुक्त प्रयास से 200 छात्राओं को हाइजीन किट का किया वितरण

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया व इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी बलिया के संयुक्त प्रयास से मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के दृष्टिगत हाइजीन किट वितरण का कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित …

बलिया: रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में गिनाई 8 साल की उपलब्धियां

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को गिनाई गई.

संघ लोक सेवा आयोग में चयनित सृष्टि सिंह ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को दिया संदेश

बलिया लाइव के रेजिडेंट एडिटर केके पाठक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के कुछ अंश आप भी पढ़ें.

गांव की बेटियां व बेटे मेहनत‌ करें, सफलता उनका कदम चूमेगी-सृष्टि सिंह

दुबहर, बलिया. संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित क्षेत्र की बेटी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. विदित हो कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 180 वीं रैंक प्राप्त करने …

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने सुनी लोगों की समस्याएं

मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने ताकि जल्दी से जल्दी उनकी समस्याओं का निस्तारण हो सके.

विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य चाणक्य का जन्मदिन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्रीनाथ पांडे ने कहा कि संगठन पिछले कई सालों से आज के दिन को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में पूरे देश में मनाता है जिसके तहत पूरे देश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि आप सभी एक चरित्रवान संस्कारवान एवं आदर्श समाज की संकल्पना को पूरा करने का संकल्प लें.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

आयोजित गोष्ठी में निदेशक, शैक्षणिक, डाॅ पुष्पा मिश्र ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी. कहा कि यातायात के नियम आपको दुर्घटना से बचाने के लिए हैं, अतः इसका पालन आपको स्वतः करना चाहिए. डाॅ प्रियंका सिंह, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, समाजशास्त्र व डाॅ अजय चौबे, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, अंग्रेजी ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों मसलन तेज रफ्तार से न चलना, नशे में गाड़ी न चलाना, सिग्नल का पालन करना आदि को अपनाने को प्रेरित किया.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी आयोजित

बलिया. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी.   गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्‍व तंबाकू निषेध …

जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं क़िस्त का हस्तांतरण बटन दबाकर किया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया.

संंघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सृष्टि को मिला 180 वां रैंक

यूपीएससी की परीक्षा में 180 वी रैंक प्राप्त करने वाली सृष्टि सिंह से दूरभाष से बात होने के बाद उन्होंने बताया कि मुझे नौवीं की पढ़ाई के दौरान ही मेरे पिता प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने प्रेरणा देकर प्रेरित किया की आईएएस, आईपीएस बनो. मैं बीएससी कंप्यूटर साइंस से करने के बाद तैयारी में लग गई.

पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बलिया ने किया संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के तीन जांबाज पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह एवं मनोज गुप्ता को पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी बलिया द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सभा अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के पत्रकारों ने इन तीनों पत्रकार साथियों के साहस और धैर्य की सराहना की जिन्होंने सच को उजागर करने के लिए जेल तक जाने से भी परहेज नहीं किया.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

मुख्य अतिथि एवं जन संपर्क अधिकारी, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के डॉक्टर जैनेन्द्र पांडेय ने पत्रकारिता की उपयोगिता, महत्व के साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की कुछ कमियों पर भी प्रकाश डाला. साथ ही साथ उन्होंने कई संस्मरणों के माध्यम से पत्रकारिता के महत्व एवं उत्तरदायित्वों से सभी को अवगत कराया.

ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गांधी, उम्र- लगभग 32 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह एवं मनीष सिंह, उम्र- लगभग 20 वर्ष पुत्र दीनबंधु सिंह दुबहर ढाले के किनारे खड़े होकर आपस में वार्तालाप कर रहे थे. इसी बीच बैरिया के तरफ से द्रुतगति एवं लापरवाही से आ रही लाल बालू से लदी ओवरलोडेड ट्रक दोनों युवकों को धक्का मारते हुए एक दुकान में जाकर टकरा गई. धक्का इतना जोरदार था कि दोनों युवक ट्रक के निचले हिस्से के चेसिस में फंस गए.