Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में कटहल नाला की सिल्ट-सफाई करने वाली फर्म पर 3.92 लाख का अर्थदण्ड
  • बलिया शहर

बलिया में कटहल नाला की सिल्ट-सफाई करने वाली फर्म पर 3.92 लाख का अर्थदण्ड

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की. इस बैठक में उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अग्निपथ योजना के संबंध में चर्चा की और उसके सकारात्मक पहलुओं पर बातचीत की. इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी बात रखते हुए बताया कि यह योजना ढाई साल के रिसर्च के बाद सरकार द्वारा लाई गई है.
Central Desk 19 June, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM Somya agrawal

– सफाई की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद हुई कार्रवाई

बलिया: कटहल नाले के सफाई कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद सिंचाई विभाग ने सम्बंधित फर्म पर बड़ी कार्रवाई की है. सिचाई खण्ड के अधीक्षण अभियंता ने मेसर्स प्रताप कंस्ट्रक्शन पार्टनर राणा प्रताप सिंह निवासी फरीदपुर पचखोरा पर 3 लाख 92 हजार 204 रुपये का अर्थदंड लगाया है. इसके साथ ही अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया है.

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अनुबंध के अनुसार कटहल नाला के 1.800 किमी से 4.600 किमी एवं 13.900 से 18.600 किमी के बीच सिल्ट-सफाई कार्य किया जाना था. इसी बीच विगत 4 जून को अधिशासी अभियंता ने पत्र के माध्यम से बताया कि ठेकेदार द्वारा 2 जून 2021 से 16 जुलाई 2021 तक लगभग 50 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है. शेष कार्य कराने में असमर्थता जाहिर की जा रही है. इसका कारण नाले तक मशीनों की पहुंच नहीं हो पाना बताया जा रहा था. इसी बीच बृहस्पतिवार, 16 जून 2022 को जिलाधिकारी ने कटहल नाले में हो रहे सिल्ट-सफाई कार्य का बकायदा निरीक्षण कर दिया और धीमी प्रगति पर सिंचाई विभाग से जिम्मेदार अफसरों से सवाल किया. इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने मेसर्स प्रताप कंस्ट्रक्शन के ऊपर अनुबंधित लागत के सापेक्ष पांच प्रतिशत, यानि 3 लाख 92 हजार 204 रुपये का अर्थदंड की कार्रवाई करते हुए अनुबंध को समाप्त कर दिया है.

वर्तमान में सुधा एसोसिएट्स द्वारा कटहल नाले के सिल्ट सफाई का कार्य किया जा रहा है. पहले एक बड़ी मशीन से सफाई का कार्य हो रहा था परंतु अब तीन और मशीनें लगा दी गई है. पहले के ठेकेदार ने परमानंदपुर के पास मशीनें न पहुंच पाने की दिक्कत बताई गई थी लेकिन जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद तहसील कर्मियों और ग्राम प्रधान जलालुद्दीन के सहयोग से मशीनों की पहुंच नाले तक करवा दी गई है. जिससे अब नाले की सफाई का कार्य जारी है.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत वाहन को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

बलिया. खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद बलिया की तरफ से ब्लॉक कुल 17 में से 15 विकास खंडों में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत जून माह 2022 में एन0 एफ0एस0ए0 योजना के तहत आज दिनांक 18 जून को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल द्वारा सी0डब्ल्यू0सी0 तिखमपुर से विकासखंड रसड़ा के लिए एक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

 

 

 

देर रात्रि तक भ्रमण के बाद भोर में ही शहर में निकल पड़ी डीएम सौम्या अग्रवाल

बलिया.अग्निपथ योजना को लेकर हुए अशान्तिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल सक्रिय मोड में आ गई है. शुक्रवार को देर रात्रि तक भ्रमण और पुलिस बल को ब्रीफ करने के बाद शनिवार को भोर से करीब 4 बजे ही वह शहर में निकल पड़ीं. रेलवे स्टेशन, माल गोदाम, अमृत पाली, काजीपुरा, स्टेडियम सहित पूरे कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखीं. जिलाधिकारी के तत्पर होने का नतीजा यह रहा कि पूरी पुलिस फोर्स भी उत्साह के साथ रात्रि और भोर में भी अलर्ट मोड में दिखी.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

 

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ की बैठक

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की. इस बैठक में उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अग्निपथ योजना के संबंध में चर्चा की और उसके सकारात्मक पहलुओं पर बातचीत की. इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी बात रखते हुए बताया कि यह योजना ढाई साल के रिसर्च के बाद सरकार द्वारा लाई गई है. भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि सैनिक देश की शान होते हैं. अतः युवाओं का इस तरह का व्यवहार बहुत ही निंदनीय है. जिससे ना केवल सेना का अपितु युवाओं का भी मनोबल गिरता है.

जिलाधिकारी ने भी भूतपूर्व सैनिकों से बातचीत के दौरान कहा कि सैनिकों की समाज में एक अलग पहचान होती है. उन्हें बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. अतः युवक अराजक तत्वों के बहकावे में आकर किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य ना करें जिससे उनका भविष्य खराब हो. यदि उनमें क्षमता है तो उन्हें आर्मी की सेवा में जाने से कोई नहीं रोक पाएगा. हर सेवा का अपनी एक मापदंड होता है जिसको पूरा करना होता है। यदि युवक पूरे मनोयोग से अपने कार्य को करेंगे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से कहा कि आप लोग युवाओं से संवाद स्थापित करें और उन्हें सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए कहे.

 

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने भूतपूर्व सैनिकों से कहा कि आप लोग अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में आर्मी की तैयारी करने वाले युवाओं को समझाएं कि वह कानून को अपने हाथ में ना लें क्योंकि यदि वह अराजक तत्वों के साथ मिलकर तोड़फोड़ करेंगे तो उन पर कानून की धाराओं के आधार पर कार्यवाही होगी। जिससे वह भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी नहीं कर पाएंगे.

 

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सभी उप जिला अधिकारी और सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रविंद्र सिंह उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: अर्थदण्ड कटहल नाला जिलाधिकारी फर्म बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार भूतपूर्व सैनिकों सिल्ट-सफाई

Post navigation

Previous: UP Board Result: यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा में संजना कुमारी ने किया बलिया टॉप
Next: UP Board Result: समीर कुमार ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.83 अंक प्राप्त कर सोवन्था गांव का नाम किया रोशन

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.