बलिया में कटहल नाला की सिल्ट-सफाई करने वाली फर्म पर 3.92 लाख का अर्थदण्ड

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की. इस बैठक में उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अग्निपथ योजना के संबंध में चर्चा की और उसके सकारात्मक पहलुओं पर बातचीत की. इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी बात रखते हुए बताया कि यह योजना ढाई साल के रिसर्च के बाद सरकार द्वारा लाई गई है.

बलिया टॉप 10 की सूची में चौथे नंबर पर रहे शुभम चौबे बनना चाहते हैं इंजीनियर

शुभम ने बताया कि आगे बीसीए में एडमिशन लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तैयारी करूंगा. उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया.

news update ballia live headlines

सोलर पंप लगाने के लिए कृषकों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य

उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है. कृषकों की बुकिंग जनपद के लक्ष्य की सीमा से 200 प्रतिशत तक ‘पहले आओ पहले पाओ’ के सिद्धांत पर किया जाएगा. अनुदान पर सोलर पंप ऑनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट पर “अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी.

पीसीएफ चेयरमैन के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

बैंक की माली हालत को सुधारने की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया तो‌ श्री त्रिपाठी ने कहा कि पहले लाखों किसानों ने समिति के माध्यम से बैंकों से ऋण ले रखा था. किसानों का ऋण माफी कर सरकार ने बैंकों को इनका पैसा का भुगतान कर दिया. अब तो बैंक और एक सौ प्रतिशत तेजी आगे बढ गया है. अब बैंक के पास पैसे की कमी नहीं है. क्षेत्रीय लोगों ने चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी से सुखपुरा डाकघर को अन्यत्र हटाने के साजिश किया जा रहा है.

बलिया की घटना को लेकर जिलाधिकारी ने की पत्रकार और व्यापारियों के साथ बैठक

जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि यदि आप लोगों को लगे कि कोई भी अराजक तत्व आपके गली मोहल्ले में दिखाई दे रहा है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य आप लोगों से अपील करना है कि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे.

सिविल जज ने किया कारागार का निरीक्षण

बलिया के प्रभारी सचिव व सिविल जज (सी.डी.) सर्वेश कुमार मिश्र एवं श्रीमती तपस्या त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बलिया द्वारा जिला कारागार बलिया का निरीक्षण किया गया.

ब्रिगेडियर प्रमोद सिंह ने आपदा में नुकसान को कम करने के दिए टिप्स

बिग्रेडियर श्री सिंह ने आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने की तमाम बारीकियां बताई. साथ ही अधिकारियों को शासन की ओर से निर्धारित उनके दायित्वों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए शासन स्तर से जनपद में इंसीडेन्ट्स रिस्पान्स सिस्टम के तहत विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं. उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, फायर, बाढ़ खण्ड, पंचायती राज, कृषि, वन विभाग, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, विद्युत तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के दायित्वों के क्रम में बाढ़ से पूर्व तैयारियां कर लें.

जिलाधिकारी पहुंची कटहल नाला, सफाई का किया निरीक्षण

निरीक्षण के समय कटहल नाले के 3.200 कि.मी. पर सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा था. जिलाधिकारी ने सिल्ट-सफाई के कार्य की चौड़ाई एवं गहराई की मापी करायी गयी. जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, सिचाई को निर्देशित किया कि मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाया जाये तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाये.

रेडक्रॉस ने अपने नए अध्यक्ष डीएम का किया स्वागत

जिलाधिकारी व अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सौम्या अग्रवाल ने कहा कि रेड क्रास सोसायटी आपदा में जनमानस की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है, उन्होंने कहा कि आगे भी आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखती हूं, और जहां मेरी जरूरत होगी मैं बतौर अध्यक्ष रेड क्रास के सहयोग में हमेशा तैयार हूं.

खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे, दूध व मिठाइयों के भरे 6 नमूने

तीनों दुग्ध विक्रेताओं के पास विभाग का पंजीकरण न उपलब्ध होने पर चेतावनी देते हुए अविलम्ब पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित किया. तत्पश्चात छापा दल जन शिकायत के निस्तारण के क्रम में अमन स्वीट्स पर छापेमारी कर प्रथम दृष्टया अवमानक प्रतीत हो रही तीन मिठाइयों का नमूना जाँच हेतु लिया. जिसमें 1 खोये का पेड़ा, 1 छेने का रसगुल्ला एवं 1 गुलाब जामुन का नमूना शामिल था .

news update ballia live headlines

दुबहर में 24 घंटे में महज 4 से 5 घंटे मिल रही बिजली, उपभोक्ताओं ने लगाई गुहार

विद्युत उपकेंद्र दुबहर के अंतर्गत बिजली की सप्लाई 24 घंटे में महज मुश्किल से चार-पांच घंटे ही उपभोक्ताओं को मिल पा रही है. वह भी कभी 10 मिनट कभी, आधा घंटा ,कभी एक घंटा, जबकि गर्मी इतनी भीषण है कि लोगों को बिना बिजली के रहना अत्यंत कठिन हो गया है.

उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जिला महिला व पुरुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया. महिला चिकित्सालय की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन पुरुष चिकित्सालय में और सुधार की संभावना जाहिर की. उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई और मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं पर सरकार का पूरा फोकस है. स्वास्थ्य महकमे से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं.

संवाद, संपर्क और सहयोग के माध्यम से बलिया को आगे बढ़ाएं- योगेंद्र उपाध्याय

मंत्री श्री उपाध्याय ने पशु चिकित्सा विभाग से पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इसके लिए नस्ल सुधार योजना भी चलाई जा रही है. शिक्षा विभाग के संबंध में उन्होंने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन किए जाने पर जोर दिया.

डीएम के निरीक्षण में 6 कर्मी मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी ने अस्पताल के सभी वार्ड में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का सत्यापन किया. मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल लिया. पोस्ट कोविड वार्ड, जो अब खाली पड़े हैं, उनमें भी मरीजों को भर्ती कर उपयोग में लाने को निर्देशित किया.

गरीब कल्याण जनसभा में जुटे दिग्गज, केंद्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभान्वित किया है.

news update ballia live headlines

भवन स्वामी अपने भवन संबंधी आवेदन पत्र 18 जून तक प्रस्तुत करें

बलिया. सहायक उपायुक्त (ए) राज्य कर अधिकारी ने बताया है कि वाणिज्य कर विभाग कार्यालय हेतु 2500-3000 वर्ग फुट कवर्ड एरिया वाले भवन की आवश्यकता है. इच्छुक भवन स्वामी अपने भवन संबंधी आवेदन पत्र …

news update ballia live headlines

बलिया मास्टर प्लान 2031 पर दे सकते हैं सुझाव और शिकायत

बलिया महायोजना 2031 (प्रारूप) को जन सामान्य को बताने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार बलिया के प्रांगण में 14 जून 2022 से 13 जुलाई 2022 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शित किया रहा है. साथ ही ballia.nic.in की वेबसाइट पर भी बलिया महायोजना (2031) प्रदर्शित किया जा रहा है.

बलिया में 21 जून को मनाया जाएगा आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर अमृत योग सप्ताह 14 जून 2022 से 20 जून 2022 तक तक मनाया जाएगा. 21 जून 2022 को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बृहद रूप से मनाया जाएगा.

नेत्र ऑपरेशन में शांति देवी नेत्रालय को मिला दूसरा स्थान

जिले के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पूरे पूर्वांचल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शांति देवी नेत्रालय में आंख की हर विधा की चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाती है. इसके लिए जनपद के कोने-कोने से आने वाले आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार किया जाता है. आयुष्मान कार्ड धारकों को लाभ देने के मामले में भी हमारा शांति देवी नेत्रालय अव्वल है

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा तटों पर हुए विभिन्न आयोजन

हल्दी संवादाता के अनुसार पचरुखिया घाट पर भी गंगा समग्र गोरक्षप्रान्त के सह प्रांत संयोजक राजनारायण तिवारी, धर्मवीर भारती के नेतृत्व में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण व माँ गंगा की पूजन व आरती की गई.