Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रोजगार संगम ऋण मेले में जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को दिए चेक, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित
  • बलिया शहर

रोजगार संगम ऋण मेले में जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को दिए चेक, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

जिला उद्योग केंद्र व खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गुरुवार को बृहद ऋण मेला का आयोजन हुआ. इसमें सूक्ष्म और लघु उद्यम व्यापारियों को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ऋण का चेक दिया. उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग व्यापारियों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है.
Central Desk 1 July, 2022 1 minute read
DM gave checks to beneficiaries in Rozgar Sangam loan fair

– पुरस्कृत महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए होंगी प्रेरणा का स्रोत- डीएम

 

बलिया. मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुरुआत किए गए अनंता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुआ. इसमें जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विज्ञान, कला, खेल व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उनसे अन्य महिलाओं को भी सीख मिलेगी और वह भी कुरीतियों से लड़ेंगी और बेहतर कार्य करने के प्रति प्रेरित होंगी. उन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं में जागरूकता लाने पर विशेष बल दिया.

 

इस पहल में बैंक सखी, विद्युत सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सबसे अधिक सकारात्मक भूमिका में हो सकती हैं. जब एक महिला शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होता है. इसलिए बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर सरकार भी प्रतिबद्ध है.

 

कोरोना काल में माता-पिता खोए बच्चों को दिया लैपटॉप

बलिया. कोरोना काल के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, उन बच्चों को आगे की बेहतर शिक्षा के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने लैपटॉप वितरित किया. उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि इन बच्चों को सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं मिल रही है सुगम तरीके से उपलब्ध कराई जाए. अगर कहीं भी कोई लापरवाही की शिकायत मिली तो क्षम्य नहीं होगा. बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीआईओएस राजेश सिंह, विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य व महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

जिलाधिकारी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की दिलाई शपथ

बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई. शपथ दिलाने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश को प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर कटिबद्ध है. उन्होंने जनपद वासियों से भी अपील की है कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें. यह वातावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी काफी नुकसानदायक है. उन्होंने बलिया में प्लास्टिक बैंक की स्थापना करने पर भी बल दिया, ताकि उस प्लास्टिक को रिसाइकिल करके अन्य सामग्री बनाई जा सके. उन्होंने ‘प्लास्टिक वेस्ट टू आर्ट’ का भी कंसेप्ट दिया.

जनपद में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का लें संकल्प

– समस्त विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के साथ की बैठक

बलिया: शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार की योजनाओं के संबंध में जागरूकता लाने तथा पठन-पाठन के स्तर में वृद्धि लाने को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी की समस्याएं व सुझाव को सुनने के बाद अपनी ओर से भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है, जिसके लिए आप सभी को संकल्पित होना पड़ेगा. बिना आप सब के सहयोग के यह संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जाए. अगर विद्यालय में बेहतर शिक्षा मिलेगी तो खासकर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को कोचिंग जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

 

बैठक में कई प्रधानाचार्य ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. जिलाधिकारी ने एक महीने के भीतर सभी समस्याओं का हरसम्भव हल निकालने का भरोसा दिलाया. छात्रों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विस्तार चर्चा की गई. बैठक में डीआईओएस राजेश सिंह व विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद थे.

 

रोजगार संगम ऋण मेले में जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को दिए चेक

बलिया: जिला उद्योग केंद्र व खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गुरुवार को बृहद ऋण मेला का आयोजन हुआ. इसमें सूक्ष्म और लघु उद्यम व्यापारियों को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ऋण का चेक दिया. उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग व्यापारियों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है.

 

ऋण मेला में मुख्यमंत्री माटी कला योजना के अंतर्गत कुम्हारी कला के लिए महावीर प्रजापति को दो लाख रुपए, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत हरिप्रसाद शर्मा को लौह कला के लिए 15 लाख रुपये तथा दोना पत्तल (पेपर थाली) के लिए धनंजय को 25 लाख, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राम प्रकाश राजभर को वेल्डिंग कार्य के लिए 10 लाख रुपए, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जावेद खान को पावर आटा चक्की व फ्लोर  मिल के लिए 5 लाख रुपए और एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सदाब अहमद को बिंदी उद्योग के लिए दो लाख रुपए का लोन जिलाधिकारी ने दिया. इस अवसर पर में सीडीओ प्रवीण वर्मा व अन्य अधिकारी थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार बालिकाओं महिलाओं रोजगार संगम लाभार्थियों सम्मानित

Post navigation

Previous: बांसडीह क्षेत्र में कोरोना के 5 केस, सीएमओ ने कहा सभी में हल्के सिम्टम्स हैं, खतरे की कोई बात नहीं
Next: कर्मों से होती है मनुष्य की पहचान- अंजना तिवारी

ये भी पढ़ें

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Late Ramgovind Chaudhari 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • सिकंदरपुर

स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया

General Desk 8 October, 2026
Bansdih chatra sammanit
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.