Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
  • बलिया शहर

आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

लोकतंत्र को मजबूत करने के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग का यह एक मजबूत कदम है. इससे प्रॉक्सी एवं फर्जी मतदान को रोकने में मदद मिलेगी. सरकार का लक्ष्य है कि अगले 31 मार्च तक अभियान को पूरा कर लेना है.
Central Desk 2 August, 2022 1 minute read
Aadhar number collection campaign launched

बलिया: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ टीडी कॉलेज के राजेंद्र प्रसाद सभागार में हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम राजेश सिंह ने अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया.

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग का यह एक मजबूत कदम है. इससे प्रॉक्सी एवं फर्जी मतदान को रोकने में मदद मिलेगी. सरकार का लक्ष्य है कि अगले 31 मार्च तक अभियान को पूरा कर लेना है. उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से और जनपद वासियों से अपील की है कि इस अभियान में सहयोग प्रदान करें.

 

इस अवसर पर टीडी कालेज के प्राचार्य डॉ0 ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ मौजूद थे.

 

 

डीएम के निर्देश पर दवा की दुकानों का निरीक्षण, नमूना भी लिया गया

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ मनु शंकर द्वारा गठित टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के सामने चल रही दवा की दुकानों का निरीक्षण किया गया और दवाओं के नमूने लिये गये.

 

सहायक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ द्वारा गठित टीम जिसमे एसडीएम बेल्थरारोड राजेश कुमार गुप्ता, औषधि निरीक्षक आजमगढ़ सीमा वर्मा, औषधि निरीक्षक मऊ राघवेन्द्र प्रताप सिंह, औषधि निरीक्षक बलिया सिधेश्वर शुक्ल ने पुलिस बल के साथ सोमवार को सीएचसी सीयर के सामने चल रही तीन दवा की दुकानों पर पहुंचे. टीम ने दुकानों के लाइसेंस व अन्य कागजातों की जांच की. इस कार्यवाही से आसपास की अन्य दवा की दुकानें बंद हो गयी. अधिकारियों ने इस दौरान कुछ दवाओं के नमूने भी लिये जिसे जांच के लिये भेज दिया गया. निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे.

 

शत प्रतिशत श्रमिकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाए-सीडीओ

बलिया. श्रम प्रवर्तन अधिकारी,रसड़ा, गणेश सिंह ने बताया है कि दिनांक 01 अगस्त 2022 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने हेतु बैठक की गया. इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि लक्ष्य का शत-प्रतिशत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिको का गोल्डन कार्ड बनाया जाए

 

उपरोक्त के क्रम में विशेष अभियान चलाकर दिनांक 25 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का गोल्डन कार्ड सी०एस०सी० के माध्यम से बनया जा रहा है. जिसके द्वारा श्रमिक कामगार भाई अपना पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाईल नम्बर लेकर नजदीकी सी०एस०सी० केन्द्र पर जाकर गोल्डन कार्ड बनाया सुनिश्चित करें. साथ ही 05 अगस्त से राशन वितरण के साथ कोटेदार के यहाँ विशेष रुप से कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड भी बनाया जायेगा.

बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं सी०एस०सी० हेड द्वारा प्रतिभाग किया गया.

 

गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट में विभिन्न विधाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बलिया. जिलाद युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी,रामानुज यादव ने बताया है कि महानिदेशक, प्रान्तीय रक्षक दल  एवं युवा कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में सांस्कृतिक विधाओं में जनपद स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ महावीरघाट, बलिया के हाल में दिन के 10.00 बजे से किया गया है.

उक्त कार्यक्रम में लोकनृत्य (फोक डांस), लोकगीत (फोक सांग),एकांकी (वन- एक्ट-प्ले),क्लासिकलवोकल (हिन्दूस्तानी), सितार वादन, बाँसुरी वादन, भरतनाट्यम नृत्य, कत्थक नृत्य, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, एक्सटेम्पोर (एलोक्यूशन), कर्नाटक वोकल, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य व कुचिपुड़ी नृत्य के साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय परम्परागत युवा उत्सव कार्यक्रमों का अयोजन होना निश्चित हैं. उक्त कार्यक्रम में जिनकी आयु 22 जनवरी 2023 को 15 वर्ष 29 वर्ष हो वही प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकतें हैं.

 

उच्च अधिकारियों की जांच टीम गठित

बलिया। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में जन सामान्य को दवा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद बलिया के जिला चिकित्सालय / महिला चिकित्सालय एवं समस्त प्राथमिक / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध दवा के स्टाक / उपलब्धता के जांच हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर एक साथ 98 प्राथमिक / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच कराई गई. जिसमें 50 केन्द्रों पर स्टाक में भिन्नता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी का स्पष्टीकरण मांगा गया.

 

 

बच्चों को पढ़ाना है, गरीबी को मिटाना है शैक्षणिक अभियान

“बच्चों को पढ़ाना है, गरीबी को मिटाना है!” स्लोगन के शैक्षिक अभियान के अगले क्रम में रविवार को बलिया तहसील के रामपुर चीट में परमज्ञान एकलव्य सेवा संस्थान एवम मिशन के तत्वावधान में
शैक्षिक अभियान चलाया गया. जिसमें सैकड़ों बच्चों के साथ- साथ अभिभावक गणों ने भी चढ़ – बढ़कर भाग लिया.
संस्थापक ज्ञानेश्वर कश्यप जी ने मोटिवेशनल बातें बताते हुए लक्ष्य के प्रति संकल्पित होने का आह्वान किया और हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुरूआत की. एकलव्य मिशन के उपाध्यक्ष ने बताया कि मिशन लक्षित है, शिक्षा जागरण के लिए. इसमें परमज्ञान कोचिंग की अध्यापिका सोनी कश्यप की अहम भूमिका रही.
इस कार्य क्रम में कामता प्रसाद, परमेश्वर कश्यप जी, अमित सर, श्रवण सर, आशीष कश्यप, सुभाष भारती, नीतिस भारती, रवि भारती, डा. प्रकाश बिन्द, सुरज बिन्द, श्रवण कुमार, अनुपमा देवी, रामविलास बिन्द, किशन बिन्द, मुकेश कश्यप, इत्यादि सम्मानित लोग शामिल रहे थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट )

 

Tags: वाराणसी

Post navigation

Previous: शहीदों से धन्य हुई है हौज की माटी – प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next: मनियर: नाग पंचमी के अवसर पर पूजे गए नाग देवता

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.