सन्1942 में जब अंग्रेजों भारत छोड़ों आन्दोलन आरंभ हुआ था. उस समय कांग्रेस के सभी छोटे- बड़े नेताओं को ब्रिटिश सरकार ने जेल में बंद कर दिया था.
सन्1942 में जब अंग्रेजों भारत छोड़ों आन्दोलन आरंभ हुआ था. उस समय कांग्रेस के सभी छोटे- बड़े नेताओं को ब्रिटिश सरकार ने जेल में बंद कर दिया था.
स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 11 वाणिज्य के छात्र ऋषभ कुमार के स्लोगन ” 75 साल हुए आजादी को, चलो आज फिर एकता दिखाते हैं, मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं” व “75 वर्ष आजादी के हर कोई उत्सव मनाए, भारत मां की शान तिरंगा हर घर में लहराए ” को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान पवित्र सावन मास में भगवान भोलेनाथ का पूजन पूरे समाज के लिए सुखदायक हो ऐसी कृपा बनी रहे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अमर शहीद मंगल पांडे के इस पवित्र धरती पर आकर के मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.
स्थानीय क्षेत्र के दोपही (अगरौली) ग्राम सभा में यस बाबा वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता व पूजा कमेटी व ग्रामीणों के द्वारा किया गया.
बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से संबद्ध अमृत महोत्सव मना रहे सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के लिए एक सुखद समाचार है. सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में अपनी 26 वर्ष की सेवाओं के अध्यापन के …
बलिया. समाजवादी विचारधारा के शिखर पुरुष छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा कई जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम अयोजित हुए. सर्वप्रथम जनेश्वर मिश्र उपवन में उनके …
सहायक आयुक्त द्वितीय सुरक्षा सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने बताया यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है. सर्विलांस अभियान के दौरान जनपद में समस्त उत्पादित व पैक्ड मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल व (स्थानीय ब्रांड) तथा वेजिटेबिल आयल (स्थानीय ब्रांड) एवं ब्रांडेड मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल व वेजिटेबिल ऑयल के सर्विलांस नमूने संग्रहित किये जायेंगे. जिसे जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा जायेगा.
लोकतंत्र को मजबूत करने के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग का यह एक मजबूत कदम है. इससे प्रॉक्सी एवं फर्जी मतदान को रोकने में मदद मिलेगी. सरकार का लक्ष्य है कि अगले 31 मार्च तक अभियान को पूरा कर लेना है.
बलिया: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को टाउन डिग्री कॉलेज के सभागार में ऊर्जा महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने …
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने के लिए समस्त बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा 1 अगस्त से घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं के आधार नम्बर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र फार्म-6बी में आधार नम्बर के एकत्रीकरण की कार्यवाही की जायेगी.
बलिया. मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों और नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की. बैठक में 15 अगस्त के दिन …
सैनिकों ने बताया कि कुछ सैनिकों की पेंशन समय से नहीं मिल रही है. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोषागार से अपने सभी अभिलेख पूर्ण करा लें, तभी पेंशन समय से मिलेगी. इसके अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों ने सैनिकों के लिए बने विश्राम कक्ष की व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया और कहा कि वहां पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाए. कुछ भूतपूर्व सैनिकों के जमीन या फिर किसी प्रकार के विवाद चल रहे हैं, इस संबंध में उन्होंने एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी को निर्देश दिया कि उन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए.
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह ‘पूना सिंह’ ने कहा कि हमें ऐसा जीवन व्यतीत करना चाहिए जो दूसरों के काम आए . मनुष्य को अपने स्वार्थ का त्याग करके परहित के लिए जीना चाहिए. दया, करुणा, परोपकार का भाव रखना चाहिए. यदि हम दूसरों के लिए जिए तो हमारी मृत्यु भी सुमृत्यु बन सकती है.
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया. उन्होंने बैरिया क्षेत्र के सुघर छपरा व गोपालनगर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.
बीएएमएस चिकित्सक द्वारा मरीजों का उपचार एलोपैथ विद्या से किया जा रहा है. भर्ती महिला का सिजेरियन प्रसव शोभा, बीएएमएस चिकित्सक द्वारा किया गया था परंतु प्रसव के अभिलेख पर डॉ. एस.के. उपाध्याय का नाम दर्ज था. चिकित्सालय तथा ओटी में साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई. उक्त के दृष्टिगत जीवन रेखा चिकित्सालय को टीम द्वारा सील कर दिया गया.
जिला जज जितेंद्र कुमार पांडे ने भी अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि न्याय के लिए उनकी हर स्तर पर बातें सुनी जाएंगी. न्यायिक अधिकारी भी न्याय चाहते हैं ऐसे में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी एक-दूसरे का सम्मान जरूर करें कभी भी कोई मामला हो तो उसे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा ना बनाएं.
जनपद के इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र आनलाईन www.kviconline.gov.in Agency KVIB के माध्यम से भर सकते है.
जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक जनार्दन यादव के निर्देश दिया कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, क्रमबद्ध तरीके से अवगत कराएं. हर समस्या का निराकरण करा कर बेहतर पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित कराया जाएगा.
बैठक में 13 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया. लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी.
एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किये जाने वाले जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इससे जुड़ने और अन्य सदस्यों को जोड़कर सोसाइटी के कार्यों मे सहयोग देने को कहा