Category: बलिया शहर
जिला उद्योग केंद्र व खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गुरुवार को बृहद ऋण मेला का आयोजन हुआ. इसमें सूक्ष्म और लघु उद्यम व्यापारियों को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ऋण का चेक दिया. उन्होंने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग व्यापारियों की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है.
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने 6 जुलाई को होने वाली यू. पी. बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली. उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. साथ ही प्रश्न पत्र सावधानीपूर्वक ट्रेजरी से केंद्र तक ले जाया जाए और वापस केंद्र से ट्रेजरी तक लाया जाए.
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने जन समुदाय को सूचित किया है कि भांग युक्त औषधि गोली व मुनक्का वटी की बिक्री खुलेआम बाजार में पान की दुकान पर व परचून की दुकान पर हो रही है. जिससे युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे व स्कूली छात्राओं द्वारा इन गोलियों का सेवन कर नशे के आदी हो रहे हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं
टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से चल रही चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी वर्षा के बावजूद भी लोगों की भीड़ रही. प्रदर्शनी देखने के लिए छोटे-छोटे प्रशिक्षु बच्चे अपने माता-पिता, अभिभावक और रिश्तेदारों को लेकर बारिश के बावजूद भी आते रहे और प्रदर्शनी में अपनी अपने कलाकृतियों को दिखाते रहे.
राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से टाउन इंटर कॉलेज बलिया में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. वह बच्चों की कलाकृतियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गई उन्होंने नवांकुर चित्रकारों की कलाकृतियों की बारीकियों से ध्यानपूर्वक देखा और बच्चों को प्रोत्साहन करते हुए कहा कि इनकी पेंटिंग बहुत ही सुन्दर एवं सराहनीय है.
रेड क्रॉस की सदस्य नंदिनी सिंह ने इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस अपने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा समाज में जरूरतमन्द लोगों की सहायता करता रहता है, तथा वर्तमान में महिलाओं व युवतियों को स्वच्छता व संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि जानकारी के अभाव में महिलाओं में संचारी रोग बढ़ रहे हैं.
जिलाधिकारी रामपुर चिट में टोंस नदी के किनारे हो रहे कटानरोधी कार्य की पूरी जानकारी ली. पाया कि कार्य की रफ्तार जो होनी चाहिए, वह नहीं है. ठेकेदार ने मैटेरियल की कमी बताई, जिस पर डीएम और नाराज हो गयीं. उन्होंने कहा कि नदी में पानी कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस समय कार्य में तेजी की सबसे अधिक आवश्यकता है.
योजना स्वैच्छिक है, बीमा न कराने के इच्छुक ऋणी कृषक 30 जून से 7 दिन पूर्व अपनी बैंक शाखा को लिखित रूप से अवगत करा दे, अन्यथा बैंक द्वारा उनका प्रीमियम काट लिया जायेगा. बीमा कराने हेतु आधार कार्ड, भूस्वामित्व दस्तावेज व खतौनी, बैंक पासबुक, कृषक द्वारा स्व-प्रमाणित फसल बुवाई प्रमाण पत्र, कृषक का मोबाईल नम्बर आवश्यक है.
