Category: बलिया शहर
राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु व राज्यमंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को शहर के काजीपुरा में जनसमस्याएं सुनी. चिलकहर ब्लॉक के गुरगुजपुर में जनचौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया. बछईपुर वृहद गौशाला का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.
लोकार्पण के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया एक पावन साहित्यिक,सांस्कृतिक भूमि है जहां हिंदी जगत् के मूर्धन्य विद्वान एवं कालजयी रचनाकार पद्मभूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने जन्म लिया उस पावन वसुंधरा को नमन करता हूं. इस गांव के विकास एवं लोगों की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूं.
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव,हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा बहुउद्देशीय सभागार कैंपस में पौधरोपण के अवसर पर श्री भूपेंद्र यादव जी माननीय मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार भारत सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के छात्रों द्वारा जन जागरूकता के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर बनाकर प्रदर्शित किए गए पोस्टर कला को देखकर गदगद हो गए .
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता तथा सरकार के आदेशानुसार ग्राम सभा ओझा कछुआ की प्रधान श्रीमती रेखा पांडे के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय सनाथ पाण्डेय के छपरा की प्रधानाध्यापिका विजेता सिंह व विद्यालय के बच्चों, शिक्षक, शिक्षिकाओं, कोटेदार प्रीति गोंड, रसोईया, सफाई कर्मी तथा ग्रामीणों ने रैली निकालकर हर्षोल्लास व बैंड बाजा के साथ ग्राम सभा में प्रभात फेरी लगाई.
कार्यक्रम के दौरान रेड क्रास सोसायटी से नंदिनी सिंह ने उपस्थित महिलाओं को मलेरिया , हैजा , डेंगू , कोरोना इत्यादि संचारी रोगों के दुष्प्रभाव तथा इनसे बचने के उपाय बताये. उन्होंने कहा कि अपने घर के आस पास गंदे पानी को इकट्ठा न होने दें. सफाई का विशेष ध्यान रखें वही रेड क्रास सोसायटी की वालंटियर गुड़िया पाल ने रेड क्रॉस सोसायटी के विषय में विस्तार से बताते हुए उसके द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच किये जा रहे कार्यों की चर्चा की.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान पवित्र सावन मास में भगवान भोलेनाथ का पूजन पूरे समाज के लिए सुखदायक हो ऐसी कृपा बनी रहे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अमर शहीद मंगल पांडे के इस पवित्र धरती पर आकर के मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.
सहायक आयुक्त द्वितीय सुरक्षा सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने बताया यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है. सर्विलांस अभियान के दौरान जनपद में समस्त उत्पादित व पैक्ड मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल व (स्थानीय ब्रांड) तथा वेजिटेबिल आयल (स्थानीय ब्रांड) एवं ब्रांडेड मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल व वेजिटेबिल ऑयल के सर्विलांस नमूने संग्रहित किये जायेंगे. जिसे जांच के लिये प्रयोगशाला भेजा जायेगा.
