जनपद के 3471 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुई स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा

पूनम तिवारी ने बताया- शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया जाना बहुत जरूरी है. मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए टीके के समान होता है. मां के दूध में वह सभी आवश्यक तत्व होते हैं जो बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं. उन्होंने कहा शिशु को छह माह तक मां के दूध के सिवाय कुछ नहीं देना है, यहां तक कि पानी भी नहीं. छ: के उपरांत शिशु को मां के दूध के साथ—साथ ऊपरी आहार जरूर देना चाहिए.

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यशाला में बांटे प्रमाण पत्र

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डा एम आलम ने बताया कि अल्जाइमर एवं डिमेंशिया नामक एक बीमारी है जो 50 वर्ष के ऊपर वाले बुजुर्गो में अधिक पाई जाती है.

गंगा देश की सांस्कृतिक विरासत – रवि राय

विशिष्ट अतिथि विमल पाठक ने कहा कि गंगा को वास्तविक रूप से स्वच्छ करने के लिए हमें लोगों को गंगा के सामाजिक, आर्थिक तथा कृषि क्षेत्र में महत्व के बारे में धरातल पर जागरूक करना होगा.

26 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, अग्रवाल धर्मशाला में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

शोभायात्रा छब्बीस सितम्बर को प्रातः 7 बजे से गुरुद्वारा से निकलकर कासिम बाजार, टाउन हॉल, स्टेशन, चौक होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर सम्पन्न होगी। 2 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला पर पूरे दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम होना तय हुआ.

नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर आलोक राज ने किया जिले का नाम रोशन, बनेंगे डाक्टर

आलोक राज ने इसका श्रेय अपने माता- पिता व गुरुजनों को दिया है. आलोक राज ने कहा कि संकल्प हो तो सिद्धि मिलती है. नीट परीक्षा उतीर्ण करने पर लोगों ने मिठाई खिला व फूल-माला लादकर बधाई दी है.

जितना बेहतर संवाद होगा, उतना बेहतर होगा समाधान: सांसद

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि व अफसर मिलकर जनपद के विकास को नई दिशा दें. कहीं कोई समस्या आए तो उसके समाधान के प्रति मिलजुल कर प्रयास करें.

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह श्रेणियों में बालिकाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

जूम एप के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेसिंग में निदेशक, महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ के द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि आधार प्रमाणीकरण के बिना विधवा पेंशन की धनराशि प्रेषित नहीं की जायेगी.

विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकगण और अधिवक्ताओं की हुई बैठक

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा जनसामान्य से यह आवाह्न किया गया कि आर्बिट्रेशन से सम्बन्धित अपने मामलों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , बलिया के तत्वाधान में दिनांक 17 सितंबर को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में लगवाकर सुलह-समझौता द्वारा निस्तारण करायें तथा इस सस्ते, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठायें व लाभान्वित होवें.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विभाग ने कराया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला संयोजक ओंकार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है. हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम सभी अपने जमीन पर वृक्ष लगाएं, उसकी आंखों रक्षा करें अपने घर से निकलने वाले गन्दे पानी को अपने ही जमीन में निस्तारित करें ताकि गन्दा पानी नालियों से होकर नदी में न जाये व नदी प्रदूषित न हो.

राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में किसान पीजी कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जनपदीय अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि थे.

शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शासन के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस पर आज पांच सितंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे.

रेड क्रास सोसायटी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

शुक्रवार को बाढ़ चौकी महावीर घाट अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज बलिया में जिलाधिकारी व अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में रेड क्रास सोसायटी द्वारा सदर तहसील अंतर्गत बेदुआ, बनकटा, चंदनपुर, वजीरापुर, निहोरा नगर, मखदुमही, शनिचरी मंदिर आदि के 40 बाढ़ पीड़ितों को किचेन सेट, मच्छरदानी और साबुन का वितरण किया गया.

विशेष लोक अदालत 17 सितंबर को होगी

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव, …

बलिया के सात विधान सभाओं के प्रत्येक मतदान स्थलों पर 4 सितम्बर को विशेष कैम्प का होगा आयोजन

बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर निर्वाचकों से नियत फार्म-6बी पर आधार नम्बर प्राप्त किये जाने का कार्य किया जा रहा है. मतदाताओं को विशेष सुविधा देने के प्रयोजन से 04 सितम्बर (रविवार) को प्रत्येक मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है.

राष्ट्रनिर्माण में भारतीय जीवन बीमा निगम की भूमिका महत्वपूर्ण है-डीएम

बलिया. भारतीय जीवन बीमा निगम अपनी स्थापना की 66वीं वर्षगांठ मना रहा है. ज्ञात हो कि 1 सितंबर 1956 को 200 से अधिक बीमा कंपनियों का विलय कर जीवन बीमा का राष्ट्रीयकरण किया था, …

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद लोगों के बीच बिस्किट नमकीन मोमबत्ती बांटा

इनरव्हील क्लब बलिया के बैनर तले क्लब के सदस्यों ने दूबे छपरा ,सुघर छपरा, हल्दी,चट्टी पर बाढ़ पीड़ितों के बीच सदस्यों ने सत्तु,चीनी, विस्कुट‌,टाफी ,केला, साबुन, माचिस, आदि सामान का वितरण अलग-अलग स्थानों पर जरुरत मदों के बीच किया. साथ ही साफ-सफाई से रहने एवं कोरोनावायरस से ‌बचाव हेतु टिप्स भी बताया.

सांकेतिक चित्र

गोली लगने से घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह पुलिस मृतक के घर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया.

गंगा के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा बाढ़ का पानी, पीड़ितों को राहत सामग्री का किया वितरण

सरकार की मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में अपर जिला अधिकारी राजेश सिंह ने दुबे छपरा में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री प्रदान की.

सरकारी धनराशि गबन करने के आरोप में बिजली विभाग का कर्मचारी निलंबित

सरकारी धनराशि के गबन करने और आरोप को स्वीकार करने के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शुक्ला ने विद्युत वितरण खण्ड बैरिया कार्यालय से सम्बद्ध निलम्बित कर्मचारी रामबचन राम को निलम्बित कर दिया है. श्री राम पर 18 लाख 84 हजार 475 रुपये का विभाग को वित्तीय हानि पहुंचाने, लापरवाही बरतने का आरोप है.