Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 07 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 07 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 7 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 

 

 – बक्सर. थाना क्षेत्र के चौसा बाजार में शराब पीने से दो लोगों की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह चर्चा चौसा के अलावे धीरे-धीरे बक्सर उसके बाद पटना तक पहुंच गई. चर्चा सुन सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार दल बल के साथ चौसा पहुंचे. जहां उन्होंने परिजनों का वीडियो बयान लिया हालांकि परिजन इस पर कुछ भी कहने से बच रहे है. किसी के परिजन ने मौत का कारण बीमारी बताया तो वहीं दूसरे ने हार्ट अटैक से मौत होने की खबर बताई.

(रिपोर्ट- हरेराम राय)

– वाराणसी. भारतीय भूगोल परिषद के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ,जिसमें डा० गणेश कुमार पाठक को सेन्ट्रल जोन से कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया. इसके साथ ही बलिया के ही निवासी एवं बी० एच० यू० के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डाo विनय राय को कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– बेल्थरारोड. समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के भीटा गांव निवासी विश्वजीत यादव उर्फ सन्नी को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के बाद रविवार को गृहक्षेत्र बेल्थरारोड प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

– बेरूआरबारी. उठो जागो फाउंडेशन की “सन्डे पाठशाला” का शुभारंभ रविवार 7 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिला स्थित जगदेवपुर गाँव में हुआ. इसमें गांव के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रवेश लिया, जिसमें 4 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का समावेश है. बच्चों ने दिन 12 से 4 बजे तक विभिन्न खेलों को खेलकर आनंद लिया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– दुबहर ,बलिया. बिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले जनेश्वर मिश्रा सेतु से रविवार को शाम 4:15 बजे 22 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसी समय पिकेट पर तैनात स्थानीय थाने के सिपाही ने गंगा नदी में नाव चलाते नाविक को चिल्ला कर बचाने का आह्वान किया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

– बांसडीह. सहतवार क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में बीती रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ी सहित उसमे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. जलती आग देखकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था. पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन ज्ञापन करने पर मजबूर हो गये.
(रिपोर्ट- रवि शंकर पाण्डेय)

 

– बांसडीह. भारतीय जनता पार्टी बांसडीह विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक रविवार को बांसडीह डाकबंगला पर आयोजित की गई. बंद कमरे में समिति के सदस्यों के साथ सभी मण्डल अध्यक्षों के बीच जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने चुनाव में दमदार तरीके से सहभागी होने पर मंथन किया.

( रिपोर्ट- रवि शंकर)

 

 

– हल्दी. हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के उत्तर मीरा देवी स्कूल के समीप एक घायल लावारिस गोवंश को देख लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को भी दी गई. थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि किसी ने गोवंश को चोटिल कर दिया है. इलाज कराकर गौ आश्रय स्थल भिजवाया जा रहा है, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

(रिपोर्ट-आरके)

 

– हल्दी. विकास खंड बेलहरी के बघऊंच ग्राम सभा में बने गौ आश्रय केन्द्र पर रविवार को पहुंचे जिला विकास अधिकारी ने गायों के रखरखाव भूसा रजिस्टर आदि की पड़ताल की. डीडीओ राजित राम मिश्र ने कहा कि जो भी कमी है उसको पूरा करने के लिए बीडीओ की पत्र लिख कर समस्या का समाधान कराया जायेगा.

(रिपोर्ट-आरके)

 

– बेल्थरारोड. छठ पर्व के मद्देनजर ग्राम प्रधान द्वारा रविवार को गांव में घाट की साफ सफाई कराई गई. इसके साथ ही स्थानीय गांव कुशहां भाड़ के सभी स्थानों पर छठ पूजा होती है, वहां की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है. गांव के तालाब और घाटों की साफ-सफाई का काम ग्राम प्रधान रामाधार राजभर की देख-रेख में हो रहा हैं.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

 

– बेल्थरारोड. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिठुआ में सरकारी पोखरी के किनारे डाला छठ पूजा स्थल को लेकर दो वर्गो के बीच बीते वर्ष से चले आ रहे विवाद को लेकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ रविवार की दोपहर में मौके पर पहुंचे, जहां दोनों वर्ग के लोग मौके पर मौजूद रहे.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

 

– रसड़ा. कोतवाली के एक गांव में रिश्ते हुआ शर्मशार. शनिवार की रात में एक वृद्ध ने अपने रिश्ते में 13 वर्षीय किशोरी नतिनी के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र मिश्र)

 

– सहतवार. दुकान पर मोबाइल खरीदने के बहाने आये युवक द्वारा मोबाइल लेकर भागते समय युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. जिसे पुलिस ने विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

 

 

 

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

 

Related

Tags: दुबहर बलिया बांसडीह बैरिया रसड़ा रेवती सिकंदरपुर सुखपुरा हल्दी

Post navigation

Previous: अवैध शराब बनानेवालों पर शिकंजा कसने को चला पुलिस का अभियान
Next: इस बार सपा के गढ़ बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में भी विजय पताका लहराने की कोशिश में भाजपा

ये भी पढ़ें

Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026
august-21-bagi-ballia
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

21 अगस्त 1942: बलिया में चौकीदार से कलेक्टर तक सबने हथियार डाल दिए

Central Desk 21 August, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.