Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

Published by Mriegank SHEKHAR

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कमल संदेश यात्रा के माध्यम से भाजपा ने दिखाई ताकत
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कमल संदेश यात्रा के माध्यम से भाजपा ने दिखाई ताकत

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कमल सदेश बाईक रैली का आयोजन स्थानीय रामलीला मैदान में सपन्न हुई
General Desk 18 November, 2018 1 minute read

बलिया के रामलीला मैदान से प्रारम्भ यात्रा का आईटीआई परिसर में हुआ समापन

बलिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कमल सदेश बाईक रैली का आयोजन स्थानीय रामलीला मैदान में सपन्न हुई. इस रैली में लोकसभा क्षेत्र बलिया के प्रत्येक बूथों से कार्यकर्ताओ ने बाईक रैली में हिस्सा लिया. विभिन्न विधान सभाओं से आये कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से वातावरण भाजपामय हो गया था.
केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने सहभाग किया. रामलीला मैदान में आयोजित रैली के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी चिरंजीवी चैरसिया ने कहा कि आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. हर क्षेत्र में भारत का डंका बजने के साथ ही देश की साख विश्व में बढ़ी है. केन्द्र की मोदी सरकार गरीबो का उत्थान और विकास विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कर रही है.
लोकसभा प्रभारी विजय बहादुर दुबे ने कहा कि भाजपा ही आम जनमानस की पार्टी है, यहा हर कार्यकर्ता का सम्मान है. यह पार्टी जातिवाद, परिवारवाद एवं क्षेत्रवाद से ऊपर हटकर राष्ट्रवाद के भावना के साथ काम करती है. उन्होंने पार्टी के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मिशन-2019 में हम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे.
सांसद भरत सिंह ने कहा कि आज पूरा विपक्ष मोदी जी के खिलाफ लामबंद हो रहा है. मोदी जी के बढती हुई लोकप्रियता से सम्पूर्ण विपक्ष घबराया है. राष्ट्र विरोधी ताकते एकत्र होकर देश के विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न कर रही है मोदी जी देश के ही नहीं पूरे विश्व के नेता है.

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से आज के रैली में कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता की है. निश्चित रूप से यह आगे मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी की सरकार गरीबो की सरकार है. देश और प्रदेश के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेदभाव के मिल रहा है.

नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा कि आज की इस रैली से सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं में नये जोश संचार हुआ है. कार्यकर्ताओं ने आज यह साबित कर दिया कि 2019 में कार्यकर्ताओं के दम पर नरेंद्र मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सह संयोजक साकेत सिंह सोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलमेट लगाकर बाईक जुलूस में शामिल हुए. बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह रैली के दौरान बाईक पर खडे़ होकर यात्रा की. साथ चल रहे युवाओं ने सुरेन्द्र सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे थे.

कमल संदेश बाईक रैली को रामलीला मैदान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिरंजीवी चैरसिया ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया. कार्यकर्ता वन्देमातरम् भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी अमित शाह के गगनभेदी नारों के साथ नया चैक चित्रगुप्त मन्दिर, एन.एच 31 से मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, विशुनीपुर हास्पिटल रोड, ओवरब्रिज होते हुए टी.डी. कालेज चैराहे पर स्वत्रन्त्रता सेनानी पंडित राम दहिन् ओझा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात आई.टी.आई. के मैदान में कार्यक्रम का समापन किया गया. इस पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की टोपी, पट्टा, झंडा लगाकर पूरा वातावरण भगवामय कर दिया था. रैली के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने सभी प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह रैली हर मायने में ऐतिहासिक रैली है. इस रैली का संदेश प्रदेश के हर जनपदों में जायेगा.
रैली में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, पिंटू सिंह, दुबहर के प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय, नागेन्द्र पाण्डेय, भोला चैबे, अमिताभ उपाध्याय, विजयबहादुर सिंह, नन्द लाल सिंह, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, रंजना राय राजेन्द्र गुप्ता, नकुल चौबे, राजेश गुप्ता, कृष्णा पाण्डेय प्रमिला गुप्ता नीतू राय, मयाशंकर राय, संतोष पाण्डेय कमलेश पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, कामेश्वर तिवारी, विजय बहादुर सिंह, मंटू बिन्द, प्रेम नाथ सिंह, राजेश सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, श्याम राज तिवारी, प्रमोद राय, धनंजय चैबे, गुड्डू राय, अश्वनी राय, रविन्द्र नाथ राय, कृष्णानन्द राय, अरुण सिंह गामा, अरुण सिंह बंटू, पप्पू पाण्डेय, जयराम सिंह, विमल पाठक, घनश्याम पाण्डेय, डम्पू, कमलेश सिंह आदि लोग रहे. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने किया.
Tags: भाजपा रामलीला मैदान

Post navigation

Previous: राम का जीवन हमें अपने संस्कार व संस्कृति से जोड़ता है
Next: मुकदमे की पैरवी पर आए युवक की जिला परिषद गेट पर पिटाई, दो गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.