Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • तेज रफ्तार बस की चपेट में आया बाइक सवार करीब डेढ़ घंटे तक दबा रहा
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बस की चपेट में आया बाइक सवार करीब डेढ़ घंटे तक दबा रहा

ग्रामीणों के माने तो करीब डेढ़ घंटे तक बस के नीचे रौनक दबा रहा और किसी को पता भी नहीं चला. घटना के समय बस में सवार सभी लोग दूसरे साधन से अपने-अपने स्थान पर चले गए.
General Desk 10 July, 2024 1 minute read
Bus Accident Belthra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया . उभाँव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड-सिकंदरपुर राज्य मार्ग पर बुधवार की करीब 8 बजे एक बाइक सवार प्राइवेट बस की चपेट में आने से बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया. बस बेल्थरा रोड से सवारी लेकर बलिया जा रही थी. बाइक सवार रौनक यादव (22), कडसर निवासी थाना उभाँव बेल्थरा रोड आ रहा था. हल्दीरामपुर हाहानाला के समीप बेल्थरा रोड के तरफ से आ रही प्राईवेट बस की चपेट में आने से रौनक यादव पुत्र उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया.

तेज रफ्तार बस, बाइक से टकराकर दाहिने साइड सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. जिसके वजह से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया.बस में सवार सभी सवारी सुरक्षित बच गए. वहीं बस के नीचे बाइक सवार दब गया.  घटना की सूचना उभाँव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को मिला. सूचना मिलते ही थाने कई उप निरीक्षक एवं भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गई . पुलिस एवं ग्रामीणों के मदद से जेसीबी मंगा कर बस को उठाकर घायल रौनक को उसके नीचे से निकल गया.

स्थानीय लोगों एवं पुलिस के मदद से घायल को 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ रोहित गुप्ता ने गंभीर अवस्था देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

ग्रामीणों के माने तो करीब डेढ़ घंटे तक बस के नीचे रौनक दबा रहा और किसी को पता भी नहीं चला. घटना के समय बस में सवार सभी लोग दूसरे साधन से अपने-अपने स्थान पर चले गए. साफ है कि इस दुर्घटना के बाद बस के स्टाफ ने घोर लापरवाही दिखाई और बस में सवार यात्रियों ने भी संवेदनहीनता दिखाई वरना वह घायल बाइक सवार की खोज-खबर जरूर लेते.

दुर्घटना के आधे घंटे बाद बकरी चराने आए बच्चों ने देखा कि बस के नीचे कोई एक युवक दबा है तो शोर मचाया और वहां ग्रामीण इकट्ठा हुए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीण एवं पुलिस के मदद से  बस के नीचे दबा युवक को बाहर निकाला गया.

जैसे ही इस घटना की खबर बेल्थरारोड एसडीएम निशांत उपाध्याय व नायब तहसीलदार दीपक सिंह को हुआ वह घटनास्थल पर पहुंच गए. तथा अस्पताल पहुंचकर घायल की हालात के बारे में अधीक्षक डा०आर के सिंह से जानकारी ली. पुलिस ने  प्राइवेट बस को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: सरयू के कटान प्रभावित अपने घर खुद उजाड़ रहे, नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद संकट और बढ़ा
Next: Ballia News: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से किसान की मौत

ये भी पढ़ें

Bansdih Tikulia flood
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं

General Desk 8 October, 2026
lightning Thunder Bijli akashiya bijali
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

General Desk 8 October, 2026
BELTHRA YOUTH ACCI
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

You may have missed

Bansdih Tikulia flood
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं

General Desk 8 October, 2026
lightning Thunder Bijli akashiya bijali
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

General Desk 8 October, 2026
BELTHRA YOUTH ACCI
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

General Desk 8 October, 2026
Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.