Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
के के पाठक, बलिया
बलिया. सदर के सतनी सराय ( बड़ी मठिया) निवासी नंदिनी शर्मा पुत्री सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा बहुत ही सराहनीय कदम कार्य किया जा रहा है. अपने क्षेत्र के विकास के लिए यह सामाजिक संस्था शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान से जुड़कर महिलाओं के उत्थान हेतु नारी जागृति अभियान का कार्यक्रम लगातार पिछले 1 वर्ष से चला रही है. इसके अंतर्गत उन्होंने गांव -गांव में अपनी कुछ महिला साथियों के साथ नि:शुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया .
नंदिनी ने अलग-अलग स्थान पर 70 कक्षाएं संचालित की, जिसमें हजारों बहनों को मेहंदी आर्ट, केक मेकिंग और सिलाई से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया. समय-समय इस प्रशिक्षण को संचालित करते रहने के लिए इस कार्य में इन्होंने अपने अभिभावक से आर्थिक मदद लेती और लोगों की मदद करती रही.
महिला दिवस के अवसर पर तरह-तरह आयोजन कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया जिसमें रोजगार सृजन मेला, मेहंदी प्रतियोगिता, मार्केटिंग एंड सेलिंग का ट्रेनिंग, स्पेशल फूड ट्रेनिंग, ऑनलाइन सेल सेलिंग जैसे जोमैटो इत्यादि पर स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन विदाउट किचन को खोलने का ट्रेनिंग दिया. इस ट्रेनिंग के दौरान कई महिलाओं ने आत्मनिर्भर बन छोटी इकाई से अपना कार्य प्रारंभ किया .

नंदिनी शर्मा ने बताया कि हमारा देश प्रगतिशील है और बहुत प्रगति कर रहा है लेकिन आज भी बहुत ऐसे जगह है या यूं कहूं कि महिलाएं हैं जो आज भी बहुत पिछड़ी और दबी हुई अपने आप को महसूस कर रही हैं. इनके लिए हमें खड़ा होना बहुत ही जरूरी है . उन्हें नेतृत्व करना सीखना होगा. हमारे संगठन द्वारा दी गई हम इस कार्य में मुझे अत्यंत खुशी होती है. इस वर्ष में हमने बहुत कुछ सीखा और खुद में एक विश्वास जगाया . आगे भी मैं कोशिश करूंगी इससे भी बेहतर कार्य कर सकूं.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


