Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • जेल में फांसी का मामला: जिस लड़की से दुष्कर्म का आरोप था वह खुद को बता रही पत्नी, शव सौंपने में पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बेल्थरा रोड

जेल में फांसी का मामला: जिस लड़की से दुष्कर्म का आरोप था वह खुद को बता रही पत्नी, शव सौंपने में पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने

इस मामले में मृतक मुकेश यादव पर जिस लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा था वह मुकेश की मौत के बाद खुल कर सामने आ गई है और पुलिस कार्रवाई पर ही सवाल खड़े कर रही है
General Desk 9 September, 2024 1 minute read
Belthra Road Jail me maut

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया। मऊ जेल में उभांव थाना क्षेत्र के मुकेश यादव (24) की आत्महत्या का मामला पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बनना जा रहा है। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके ग्राम उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास ग्राम में सोमवार की सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच एम्बुलेस से लाया गया लेकिन 6 घंटे तक उसके परिजन शव को लेने से इनकार करते रहे।

उधर, इस मामले में मृतक मुकेश यादव पर जिस लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा था वह मुकेश की मौत के बाद खुल कर सामने आ गई है और पुलिस कार्रवाई पर ही सवाल खड़े कर रही है। लड़की को नाबालिग बता कर दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला मुकेश यादव पर लगाया गया था लेकिन वह लड़की खुद को 23 साल की बता रही है और उसका कहना है कि इंटरमीडिएट पास है और आधार कार्ड में भी यही उम्र दर्ज है।

इस युवती का कहना है कि वह मुकेश से प्रेम करती थी, पिता और भाई को यह रिश्ता मंजूर नहीं था तो दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी। इतना ही नहीं वह गर्भवती भी है। अब वह मुकेश के ही घर में रह रही थी और मुकेश के परिवार ने उसे स्वीकार भी कर लिया था। लड़की के पिता और भाई की शिकायत पर ही पुलिस ने पॉक्सो लगा कर मुकेश को जेल भेज दिया था जहां उसने खुदकुशी कर ली।

युवती ने मऊ जिला कारागार में हुई मुकेश की मौत की जांच कराने, अपने रहने के लिए आवास, 25-30 लाख रुपये सरकारी अनुदान दिलाने, नौकरी व 2 एकड़ भूमि दिलाने की मांग रखी है। उसके मांग पत्र में कहा गया है कि मुकेश यादव की उम्र 24 वर्ष और उसकी उम्र 23 वर्ष थी। दोनों बालिग थे, अपनी रजामन्दी से घर से गए थे और शादी की फिर मुकेश यादव के विरुद्ध पॉक्सो लगा कर फर्जी एफआईआर क्यों दर्ज की गई इसकी जांच कराई जाए।

मुकेश के शव को परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे तो इसकी सूचना पाकर विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड के पूर्व भाजपा प्रत्याशी छट्ठूराम मौके पर पहुंचे और प्रशासन के समक्ष पीड़िता की 5 सूत्रीय मांग को रखते हुए उसे विधि सम्मत पूरा कराने की बात पर सहमति कायम कर मामले को शान्त कराया।

इसके बाद मुकेश के शव को पुलिस से परिजनों को प्राप्त कराने के बाद शासन की गाइड लाइन के अनुसार अंतिम दाह संस्कार कराने पर हस्ताक्षर भी करवाया। प्रशासन की उपस्थिति में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायत स्तर से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को दिलाने का भरोसा दिया, साथ ही मृतक मुकेश यादव की तेरही का व्यक्तिगत स्तर से पूरा खर्च देने के लिए स्वीकार किया।

Belthra Road Jail me maut

रविवार के बाद सोमवार को भी गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए मौके पर अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, एसडीएम निशान्त उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दर पुर आशीष मिश्र, तहसीलदार संतोष शुक्ला मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नगरा हरिशंकर सिंह, क्षितिज त्रिपाठी रसड़ा, राजेन्द्र प्रसाद सिंह पकड़ी, विकास चन्द पाण्डेय सिकन्दरपुर, मदन पटेल भीमपुरा के साथ एक प्लाटून पीएसी संग भारी संख्या में पुरुष एवं महिला आरक्षी तैनात किये गये थे।

भाजपा नेता छट्ठूराम के साथ अमरजीत सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार गौतम, अभय सिंह पल्लू ने भी मामला को शान्त कराने में अपनी भूमिका अदा की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: Ballia News: चितबड़ागांव में करंट लगने युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next: Ballia News: मोहिनी तोमर हत्याकांड को लेकर सिकंदरपुर में वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026
Belthra School chabutara
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर

General Desk 7 October, 2026

Recent Posts

  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार

You may have missed

Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.