
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. कोतवाली बांसडीह क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने एक घर को बाहर से कुंडी लगाकर बंद करके पेट्रोल से फूंकने और परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया।
पीड़ित मनन सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह के अनुसार, घटना 10 मई की देर रात करीब 1:30 बजे की है जब पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था. तभी विपक्षी अंजनी सिंह, अजय सिंह, सत्यनारायण सिंह और जयप्रकाश सिंह सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और खिड़की व मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आग की लपटों और धुएं से कमरे में सो रहे बच्चों व महिलाओं का दम घुटने लगा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुंडी खोलकर परिवार को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जाते समय आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित ने आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। जांच चल रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

