
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बलिया
बलिया. समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कुछ समय के लिए सोना न खरीदने और सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग और वर्क फ्रॉम होम जैसी बातें कही थीं. सपा का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार अब देश चलाने में नहीं, जनता पर बोझ डालने में व्यस्त हैं।
सपा उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा है कि ‘मुझे लगता है यह सलाह नहीं, केंद्र सरकार द्वारा अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की नाकाम नीतियों का खुला कबूलनामा है। अब या स्पष्ट हो गया कि चौकीदार चौकीदारी नहीं कर रहा बल्कि सो रहा है’।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था संभालनी थी, वो अब जनता को “कम खर्च करो,कम-कम खाओ, कम घूमो, कम पहनो, कम जीयो” का ज्ञान दे रही है। कहा कि हर बार अपनी विफलताओं का ठीकरा जनता के सिर फोड़ देना और हर समस्या का हल देश के नागरिकों के पॉकेट में ढूंढ़ने वाली यह दुनिया की इकलौती सरकार है। मन की बात कह देना आसान है लेकिन जन की बात सुनना इनके बस का नहीं है।
कहा कि सच ये है कि देश आज ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ सरकार के पास समाधान नहीं,सिर्फ़ बहाने बचे हैं। और समाधान है भी तो सरकार के लोग अपनी पोल खुलने से डर रहे है और जनता को भयभीत कर रहे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

