ए भाई, ज़रा देख के चलो, आगे ही नहीं, पीछे भी, दायें ही नहीं, बायें भी, ऊपर ही नहीं, नीचे भी

बांसडीह (बलिया)।  बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड  नम्बर 2 में मस्जिद के पास स्थित बिजली का खम्भा विगत एक सप्ताह से जर्जर हालत में झुक गया है. वह कभी भी गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है, लेकिन कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अभी तक न तो जर्जर खम्भे को ठीक किया गया और ना ही नया खम्भा लगाया गया. इसके चलते आम लोगो में रोष व्याप्त है.

इस मामले में युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए  कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी छोटी छोटी समस्याओ पर ध्यान नहीं देते हैं, इस कारण बड़ी दुर्घटना घट जाती है. ओझा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तत्काल जर्जर हो चुके बिजली के खम्भे को नही बदला जाता तो युवा कांग्रेस आंदोलन करने के साथ ही अधिकारियो का घेराव करेगी.