Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • साहस, शौर्य एवं संवेदना के प्रतीक थे चंद्रशेखर 
  • देश दुनिया

साहस, शौर्य एवं संवेदना के प्रतीक थे चंद्रशेखर 

आठ जुलाई को जयंती के मौके पर पूरे जिले में होंगे विविध कार्यक्रम. करोड़ों लोगों में कोई एक ही ऐसे होता है, जो अपने पीछे ऐसी यादें छोड़ जाते हैं, जिन्हें न केवल देश के लोग याद करते हैं, बल्कि सारा संसार उनके कर्मों को याद करता है. विश्व इतिहास स्वर्ण अक्षरों में ऐसा नाम लिखा जाता है. वैसे ही ऐतिहासिक लोगों में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी थे. देश के इस महान सपूत का जन्म 17 अप्रैल 1927 को बलिया के गांव इब्राहिमपट्टी के एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था.
News Desk 7 July, 2016 1 minute read
IMG-20160707-WA0004

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। आठ जुलाई को पुण्यतिथि के मौके पर पूरे जिले में होंगे विविध कार्यक्रम. करोड़ों लोगों में कोई एक ही ऐसे होता है, जो अपने पीछे ऐसी यादें छोड़ जाते हैं, जिन्हें न केवल देश के लोग याद करते हैं, बल्कि  सारा संसार उनके कर्मों को याद करता है. विश्व इतिहास स्वर्ण अक्षरों में ऐसा नाम लिखा जाता है. वैसे ही ऐतिहासिक लोगों में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी थे. देश के इस महान सपूत का जन्म एक जुलाई 1927 को बलिया के गांव इब्राहिमपट्टी के एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था.

सतीश चंद्र कालेज से हासिल की स्नातक की डिग्री

चंद्रशेखर के पिता का नाम सदानंद सिंह तथा माता का नाम द्रौपदी था. शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ उनकी नजर देश तथा जनता की स्थिति पर गहरी थी. सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज में स्नातक डिग्री हासिल करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी चले गए. उन्होंने 1951 में राजनीति शास्त्र से स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की. उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत उनकी मातृभूमि से हुई. छात्र जीवन में वह आंदोलन के बाद उन्हें प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का जिला सचिव बनाया गया. उनकी रूचि पत्रकारिता में रही. इसी भाव से शेखर जी ने साप्ताहिक पत्रिका का संपादन पद संभाला और उनका संपादकीय लेख विद्वानों को बहुत प्रभावित किया.

दो बार कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य रहे

उन्हें पार्टी का प्रदेश सचिव बना दिया गया. वे 1962 में राज्यसभा के लिए चुने गए. 1964 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. 1967 में कांग्रेस संसदीय दल के मंत्री बने. 1969  के बाद वे लगातार कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रहे. 1972  में हाईकमान के निर्देश के विरोध लड़कर शिमला अधिवेशन में चुनाव समिति के सदस्य चुने गए. वह दो बार कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के सदस्य भी रहे. 30 जून 1975  को आपातकाल की घोषणा होने पर कांग्रेस को अलविदा कहने वाले चंद्रशेखर को भी जेल में डाल दिया गया. आपातकाल की समाप्ति के बाद चुनाव की घोषणा हुई तो दिल्ली में जंतर-मंतर पर देश की सभी पार्टियों का मिलाजुला कार्यक्रम हुआ. इसमें कांग्रेस को छोड़कर सभी पार्टियों का विलय हुआ. 1977 में जनता पार्टी का गठन हुआ और चंदशेखर उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए.

कांग्रेस की शर्तें मानने की बजाय उन्होंने इस्तीफा देना श्रेयस्कर समझा

10 नवंबर 1990  को उन्होंने देश के आठवें प्रधानमंत्री की शपथ ली. बागडोर संभालते ही देश की प्रगति को उन्होंने तवज्जो दिया. हालांकि कांग्रेस समर्थन वापसी की सियासत करने लगी. उन्होंने शर्तों के आधार पर प्रधानमंत्री रहने की जगह इस्तीफा देना उचित समझा. मार्च 1991 में त्यागपत्र देने के बाद राष्ट्रपति के अनुरोध पर 20  जून 1991 तक वे पद पर बने रहे. उनका राजनीतिक जीवन चार दशकों तक देश पर छाया रहा. 1962  से 2007 तक उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई. उसका उन्होंने भलीभांति निर्वहन किया. सदी का महान सपूत 8  जुलाई 2007 को हम से जुदा होकर चला गया. हालांकि उनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा बनी रहेगी.

पुण्यतिथि पर होगी सर्व धर्म सभा
शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की नौवीं पुण्यतिथि पर 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट के सामने चंद्रशेखर उद्यान में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व विधायक सनातन पांडेय समेत कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस मौके पर वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा. जिसमें फलदार व छायादार पौधे लगाए जाएंगे. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर उद्यान को बेहतर लुक देने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसका अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे. कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह पप्पू सहित अन्य दलों के नेता भी भाग लेंगे.
स्टेडियम में आयोजित होगी चित्रकला प्रतियोगिता
युवा तुर्क की पुंण्यतिथि पर शुक्रवार को वीर लोरिक स्टेडियम में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है. इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के आठवीं तक के बच्चे भाग लेंगे. उसी दिन शाम को चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा. प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के अलावा अन्य सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा.

Post navigation

Previous: मऊ की पंचायत प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगी – तिवारी
Next: सपा सरकार की उलटी गिनती शुरू – भाजपा

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • एआई से लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री

You may have missed

Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एआई से लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.