सेवा और समर्पण सप्ताह में बुनकरों, बांस-शिल्पकारों और सौन्दर्य प्रसाधिकाओं का सम्मान

रेवती,बलिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के बाद सेवा व समर्पण सप्ताह मना रही भाजपा ने आज चौथे दिन स्किल डेवलपमेन्ट कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के बुनकरों, बांस-शिल्पकारो, सौंदर्य-प्रसाधिकाओं को सम्मानित किया। भाजपा के मण्डल के पदाधिकारियों व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

भाजपा नेता ओंकार ओझा ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार का सृजन किया जा सकता है जो क्षेत्र व जनपद के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश पांडेय,विजय बहादुर उपाध्याय, अनिल सिंह,रूपेश पांडेय,बबलू दुबे, भोला केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे
(रेवती से पुष्पेंद्र तिवारी की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE